फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When asked to move the bus, a scuffle broke out with the traffic officer and his mobile was snatched.

Noida News: बस हटाने को कहा तो यातायातकर्मी से हाथापाई, मोबाइल छीना

Sun, 26 Oct 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
When asked to move the bus, a scuffle broke out with the traffic officer and his mobile was snatched.
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में तिलपता गांव में दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड की घटना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव में दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर रविवार सुबह यातायातकर्मी से हाथापाई और मोबाइल छीने जाने का मामला सामने आया है। नागर डेयरी के पास सड़क पर खड़ी स्कूल बस को हटाने को कहने पर विवाद हुआ। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस के अनुसार यातायातकर्मी नीरज सुबह करीब 11:30 बजे ड्यूटी पर थे। उन्होंने सड़क पर खड़ी स्कूल बस को हटाने के लिए कहा, जिससे दादरी-सूरजपुर मार्ग पर जाम लग गया था। इसी दौरान एक युवक ने वहां पहुंचकर नीरज से हाथापाई की। उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। युवक ने अपने साथियों को बुलाकर अभद्रता भी की। यातायातकर्मी ने किसी तरह जान बचाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि यातायातकर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, अन्य की तलाश जारी है। सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed