फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Weightlifting Commonwealth and Asian Championships to be held in Greater Noida

Noida News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ ग्रेटर नोएडा में होगी की भारोत्तोलन कॉमनवेल्थ और एशियन चैंपियनशिप

Fri, 02 Jun 2023 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Weightlifting Commonwealth and Asian Championships to be held in Greater Noida
फोटो:---------------
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में होगी भारोत्तोलन की कॉमनवेल्थ और एशियन चैंपियनशिप

-खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की सफलता और विश्व स्तरीय सुविधा ने दिया मेजबानी का मौका
-इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन को मिली है इस बार दोनों चैंपियनशिप के आयोजन की मेजबानी
-शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को भी मिली स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप की मेजबानी
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के बाद अब ग्रेटर नोएडा भारोत्तोलन की कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप और भारोत्तोलन एशियन चैंपियनशिप की भी मेजबानी करेगा। इसमें भारत समेत करीब 50 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने प्रतियोगिता के लिए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम को चुना है। मेजबानी मिलने के बाद प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन को उत्तर प्रदेश स्वीमिंग चैंपियनशिप की मेजबानी भी मिली है और वह इसी माह आयोजित होगी।

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में खेलों की विश्व स्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन बड़े आयोजनों की कमी के कारण इनका उपयोग नहीं हो पा रहा था। अब खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के सफल आयोजन से शहर की विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं को देश भर में सराहा गया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी का दरवाजा भी खोल दिया गया है। अब ग्रेटर नोएडा में भारोत्तोलन की कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप और भारोत्तोलन एशियन चैंपियनशिप के आयोजन की मेजबानी मिली है। इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने जीबीयू को आयोजन स्थल चुना है। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि दोनों चैंपियनशिप का आयोजन एक जुलाई से छह अगस्त तक होगा और दोनों प्रतियोगिताओं के बीच 10 दिन का अंतराल रहेगा। पहले भारोत्तोलन कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप और उसके बाद भारोत्तोलन एशियन चैंपियनशिप का आयोजन होगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का लगेगा जमवाड़ा
भारोत्तोलन कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप और भारोत्तोलन एशियन चैंपियनशिप में भारत के अलावा करीब 50 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। जुलाई और अगस्त में बोत्सवाना, कैमरून, घाना, कीनिया, लेसोथो, मलावी, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, सेशेल्स, सियरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका, स्वाज़ीलैंड, तंज़ानिया, गांबिया, युगांडा, ज़ाम्बिया, ऑस्ट्रेलिया, बरमूडा, कनाडा, गयाना के अलावा एशियाई देश अफगानिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, इंडोनेशिया, ईरान, जापान, नेपाल, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड आदि देशों के खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह होगी राज्य स्तरीय स्वीमिंग चैंपियनशिप

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की स्वीमिंग प्रतियोगिता की मेजबानी गौतमबुद्ध नगर को मिली थी। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में स्वीमिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। उसी पर अब जिले को राज्य स्तरीय स्वीमिंग चैंपियनिशप की मेजबानी मिली है। जो 16 से 19 जून के बीच होगी। जहां सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला प्रशासन स्वीमिंग चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गया है।
जिले को बॉक्सिंग की भी मिल सकती है मेजबानी

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में इस समय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन चल रहा है। उसी के आधार पर जिले को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की मेजबानी मिल सकती है। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि राज्यों के बाद राष्ट्रीय स्तर की मेजबानी भी जिले को मिल सकती है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के सफल आयोजन से जिले को भारोत्तोलन कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप और भारोत्तोलन एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। साथ ही राज्य स्तरीय स्वीमिंग चैंपियनशिप का भी आयोजन होगा। जल्द ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी जिले को मिलेगी।
अनिता नागर, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed