फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   wearing a garland of shoes who went video viral of the girl

लड़की का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वालों को पहनाई जूतों की माला

Sat, 08 May 2021 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
wearing a garland of shoes who went video viral of the girl
दादरी। दादरी की एक कॉलोनी में लड़की की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो घंटे हिरासत में रखने के बाद आरोपियों को समझौता कराकर छोड़ दिया। बाद में मोहल्ले के लोगों ने पंचायत कर आरोपियों की पिटाई की और उनके गले में जूतों की माला पहनाई। उनका सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही जा रही है। वहीं पुलिस पंचायत में हुए घटनाक्रम की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

दादरी कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी में एक सप्ताह पहले लड़की की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल की गई थी। कॉलोनी के ही दो युवकों पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगा। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और दो घंटे बाद आपस में समझौता होने पर आरोपियों को छोड़ दिया। घटना के दो दिन बाद कॉलोनी में कुछ लोगों ने पंचायत की। पंचायत में ही पंचों के इशारे पर दोनों आरोपी युवकों की पिटाई की गई। इसके बाद उन्हें सामाजिक बहिष्कार की सजा सुनाई गई। पंचायत में ही दोनों युवकों के गले में जूतों की माला पहनाई। मारपीट और सामाजिक बहिष्कार करने में एक अध्यापक की अहम भूमिका बताई जा रही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जूतों की माला पहने युवकों की फोटो नगर में वायरल हो रही है। वहीं दादरी पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई पक्ष शिकायत करता है तो जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed