फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   We are far from our birthplace, but not from our culture.

Noida News: पहाड़ से दूर, लेकिन संस्कृति और परंपराएं वहीं की

Sun, 18 Jan 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
We are far from our birthplace, but not from our culture.
शहर में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों ने पहाड़ी रीति-रिवाज से मनाया उत्तरैणी मकरैणी पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जन्मभूमि दूर रहकर भी अपनी माटी, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने वाले लोगों ने रविवार अपनी रीति-रिवाज से मकर संक्रांति पर्व मनाया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला एस्पायर सोसाइटी में निराला एस्पायर उत्तराखंड प्रवासी मंच के कार्यक्रम में लगभग 150 प्रवासी परिवारों ने हिस्सा लिया। वहीं नोएडा में सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में 400 परिवारों ने चचेरी लगाई, पहाड़ी डांस कर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चला। कार्यक्रम में पहाड़ी व्यंजन, परिधान, आभूषणों और खाद्यान्नों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में बिहार की परंपरा के अनुसार यह पर्व मनाया गया।
निराला एस्पायर सोसाइटी में पूर्व वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी महोत्सव की थीम राज जात यात्रा एवं लागि बाडुली रखी गई जिसने उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा, लोक आस्था और ऐतिहासिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागी, ढोल-दमाऊं की गूंज और लोक भक्ति के गीतों ने पूरे वातावरण को उत्तराखंड की सांस्कृतिक खुशबू से भर दिया।
विज्ञापन

आयोजकों की ओर से सभी कलाकारों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया जिससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा। कार्यक्रम को सफल बनाने में निराला एस्पायर की मेंटेनेंस टीम, मुख्य सहयोगकर्ता जीआरएसएस एडवांटेज इवेंट्स एंड एग्जिबिशन, एचडीएफसी बैंक तथा सोसाइटी निवासियों का योगदान रहा। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड कनेक्टिविटी को मजबूत करते हैं और प्रवासी समाज को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरी लगाकर मनाया मकर संक्रांति पर्व
केपटाउन अपार्टमेंट्स ऑनर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में चचेरी लगाकर मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। एओए के पदाधिकारी प्रवीण भारद्वाज, कृष्णेंदु आदित्य, अरुण शर्मा, परवेक पुरी, राजर्षि मजूमदार ने सभी उत्तराखंड समाज के लोगों को शुभकामनाएं दीं। अरुण शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार हमें नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। केपटाउन उत्तराखंड समाज के अध्यक्ष मदन मोहन रावत ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में आशीष भट्ट, भूपेंद्र रौतेला, नीरोय दत्त, रविन्द्र रावत, प्रताप सिंह रौतेला, ललित तिवारी, सुनील डंगवाल सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed