{"_id":"6acb9e3ca47c4a13f90b9935","slug":"waterlogging-on-the-main-road-of-sirsa-machipur-village-noida-news-c-491-1-rgh1003-11388-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिरसा माचीपुर गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिरसा माचीपुर गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर के सिरसा माचीपुर गांव में मुख्य रास्ते पर जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर नालियों का गंदा पानी भरा होने के कारण लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। पूरे गांव का पानी जिस मुख्य नाले से होकर निकलता है, वह जेवर जाने वाले रास्ते पर बंद पड़ा है। इससे नाले का पानी आगे नहीं निकल पाता। नाला ओवरफ्लो होने पर गंदा पानी गांव की मुख्य सड़क पर भर जाता है। इससे रास्ते पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीण मोहन ने बताया कि सड़क पर पानी भरा होने से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। गंदे पानी के कारण मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो परेशानी और बढ़ सकती है। ग्रामीणों की मांग है कि बंद पड़े नाले को खुलवाकर पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या दूर हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन