फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging in the basement

Noida News: एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या से बेसमेंट में जलभराव

Fri, 18 Jul 2025 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the basement
फोटो है
विज्ञापन

-आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट का मामला, दो टावरों के बीच के ज्वाइंट से होता है रिसाव

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी में एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या होने की वजह से बेसमेंट में भारी मात्रा में जलभराव हो रहा है। ऐसे में यहां गाड़ियां खड़ी करना तो दूर की बात लोगों को निकलना भी मुश्किल हो रहा है। निवासियों का आरोप है कि यहां पर पिछले पांच साल से नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) काम कर रही है लेकिन एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे टावरों के कमजोर होने का खतरा बढ़ रहा है।


सोसाइटी के एओए अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि सोसाइटी में 1500 मीटर एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम होना था लेकिन एनबीसीसी की ओर से महज 150 मीटर ही काम किया गया है, लेकिन वह काम भी सही नहीं हुआ है। इस वजह से बेसमेंट माइनस 1 और माइनस 2 में दो टावरों के बीच के एक्सपेंशन ज्वाइंट पानी का रिसाव होता है। इससे जगह-जगह जलभराव रहता है। यहां तक की गाड़ियों पर भी पानी टपकता रहता है। फैसिलिटी मैनेजर समशूल खान ने बताया कि इस संबंध में एनबीसीसी से लगातार बात की जा रही है। हालांकि अभी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सोसाइटी निवासी ज्योत्सना पमनानी ने बताया कि बेसमेंट में पानी का रिसाव होने की वजह से ऊपरी टावरों को खतरा हो सकता है। ऐसी स्थिति रही तो टावर की दीवारें दिन पर दिन कमजोर हो जाएंगी। सोसाइटी निवासी नज्मा ने बताया कि बेसमेंट में पानी का रिसाव होने हमें गाड़ी खड़ी करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed