{"_id":"68b88d3c3e2206a5490ada64","slug":"waterlogging-in-dadhiyal-sloganeering-against-the-np-president-na-news-c-282-1-rmp1004-152775-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दढ़ियाल में जलभराव, नपं अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दढ़ियाल में जलभराव, नपं अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
दढ़ियाल। नगर के वार्ड नंबर सात में कच्चे रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार की दोपहर को गुस्साए वार्डवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मोहम्मद अहमद, हसन, मुस्तकीम, मुशाहिद अली, मोहम्मद सैन, उस्मान, अब्दुल सलाम, मोहम्मद लईक, जलीस सहित कई स्थानीय लोग एकत्र हुए और पक्के रास्ते न बनने पर अपना आक्रोश जताया।
निवासियों का कहना है कि बारिश के बाद वार्ड के तीन प्रमुख रास्तों की हालत बेहद खस्ता हो गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ और पानी भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है। बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं। वैकल्पिक मार्ग के अभाव में लोग मजबूरी में इन्हीं रास्तों का इस्तेमाल करने को विवश हैं। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने पक्षपातपूर्ण तरीके से कुछ रास्तों का निर्माण कराया, जबकि उनकी समस्याओं की अनदेखी की गई।
विज्ञापन
नाराज निवासियों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने कच्चे रास्तों को पक्का करने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
मोहम्मद अहमद ने कहा कि हमारे बच्चे स्कूल जाते समय कीचड़ में फिसलते हैं। वहीं, मुस्तकीम ने बताया कि बारिश के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं। निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान न हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।