फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water comes in Hali Lake, corporation will give a new look to the adjacent park

Noida News: हाली झील में आया पानी, साथ लगते पार्क को नया रूप देगा निगम

Sat, 18 Oct 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 18 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Water comes in Hali Lake, corporation will give a new look to the adjacent park
हाली झील में बिना पानी के सूखे पौधे। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम बदहाल हो चुकी हाली झील और पार्क में फिर से रंग भरने की तैयारी में है। झील में पानी पहुंच गया और इसे जल्द ही भर दिया जाएगा। वहीं पार्क में रंग बिरंगे फूलों की अलग-अलग क्यारी बनाई जाएंगी। हाली पार्क को दिल्ली के रोज गार्डन की तरह बनाने की तैयारी है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने दो दिन पहले पार्क और झील का दौरा भी किया है। उन्होंने अधिकारियों को दो-तीन प्रोजेक्ट पर काम करने का सुझाव दिया है। निगम अधिकारी इन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इनमें से एक को तय किया जाएगा। वहीं इसको पीपीपी मोड़ पर भी देने का विचार किया जा रहा है।
मशहूर शायर अल्ताफ हुसैन हाली के नाम से पानीपत में करीब 23 एकड़ में हाली पार्क और झील है। झील में पहले नौकायन होती थी और पार्क में भी लोग सैर करते थे। नगर निगम की अनदेखी के चलते झील सूख गई और पार्क भी बदहाल हो गया। नगर निगम ने 2018 में करीब 24.50 करोड़ की लागत से हाली झील को नया रूप देने का प्रस्ताव तैयार किया। ठेकेदार ने इसको मूर्त रूप दे दिया निगम करीब तीन साल से झील में पानी नहीं ला पाया है। इसके लिए नहर पर पंप की कभी मोटर बदली तो कभी ट्रांसफार्मर को बढ़वाया गया। नगर निगम ने इस सप्ताह के शुरू से हाली झील में फिर से पानी लाना शुरू कर दिया है। एक्सईएन रुपेश ने बताया कि झील में पानी आ गया है। अब इसको जल्द ही भरकर प्रोजेक्ट को मूर्त रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


फूलों की किस्मों की क्यारी होंगी अलग
हाली पार्क में सूखे पेड़ों को हटाने की बजाय डिजाइन दिया जाएगा। इसके अलावा फूलों की अलग-अलग क्यारी बनाई जाएंगी। इनमें अलग-अलग प्रकार के फूल लगाए जाएंगे। इसके साथ जिम, झूले चालू कराने के साथ एडवेंचर गेम के लिए तैयार किया जाएगा। इसे तीन महीने में तैयार करने का दावा निगम कर रहा है। वहीं अशक्त बच्चों के स्कूल के लिए भवन में अस्पताल बनाने का प्रस्ताव फिलहाल रोक लिया है। यहां बुजुर्गों के लिए क्लब या लाइब्रेरी बनाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं ऑपन एयर थियेटर, स्केटिंग ग्राउंड व रेस्टोरेंट को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाली झील में पानी आ गया है। इसमें जल्द ही पानी भर जाएगा। पार्क को भी विकसित करने के लिए काम किया जा रहा है। अगले तीन महीने में पार्क और झील की लोगों को सौगात दी जाएगी।
गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम

हाली झील में बिना पानी के सूखे पौधे। संवाद

हाली झील में बिना पानी के सूखे पौधे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed