फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wall and shuttering collapsed in storm, one dead, 7 serious

Noida News: आंधी से दीवार और शटरिंग गिरी, एक की मौत, सात गंभीर

Sat, 11 May 2024 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
Wall and shuttering collapsed in storm, one dead, 7 serious
- सेक्टर-62 में शटरिंग गिरने से घायल चार में से एक ने तोड़ा दम, सदरपुर में दीवार गिरने से तीन बच्चों समेत चार घायल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शुक्रवार रात अचानक आई आंधी से अलग-अलग स्थानों पर दीवार और शटरिंग गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत सात घायल हो गए। सातों की हालत गंभीर है। हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान दरभंगा निवासी जय गोविंद झा के रूप में हुई है। दोनों मामलों की जांच संबंधित कोतवाली पुलिस कर रही है।
शुक्रवार रात को आई आंधी में सेक्टर-46 के सदरपुर गांव में झुग्गी की पक्की दीवार गिर गई। हादसे में झुगगी में सो रहे रहीसुद्दीन, रहमती (7), खुशबू(6) और रेशमी(10) गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते रहीसुद्दीन को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि तीनों बच्चों को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के लिए रेफर किया गया। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं आंधी के चलते सेक्टर-62 स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास पाइप वाली शटरिंग गिरने से घायल जय गोविंद झा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। खोड़ा निवासी जय मजदूरी करते थे। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही अन्य घायलों की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी दंपती शिवजीत और सोनी के रूप में हुई है। दोनों फैक्टरी से घर लौट रहे थे। वहीं एक अन्य राहगीर भी घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आंधी से गिरे पेड़, कई वाहन क्षतिग्रस्त

आंधी में कई सेक्टरों और गांव में पेड़ गिरने से 15 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सेक्टर-12, 122, 51, 73, 59, 62 समेत 30 से अधिक सेक्टरों में पेड़ और होर्डिंग आदि गिरने से ट्रैफिक बाधित रहा। सेक्टर-60 अंडरपास में होर्डिंग बैनर फटकर लटकने की वजह से वाहनों को आने-जाने में सुविधा रही। नोएडा प्राधिकरण की टीम सुबह से ही पेड़ों की छंटाई कर रास्ते साफ करने में जुटी रही।

रविवार के लिए भी मौसम विभाग का यलो अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट में रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें नोएडा के अलावा ग्रेनो, दादरी, जेवर में भी इसका असर रहेगा। वहीं नमीयुक्त पुरवा हवाओं तथा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 मई तक बिजली गरजने और तेज हवाओं का असर बना रहेगा। इसके बाद मौसम के शुष्क होने और तापमान बढ़ने की संभावना है। इस बीच हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed