फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers upset over damaged road

Noida News: क्षतिग्रस्त सड़क से ग्रामीण परेशान

Mon, 07 Sep 2026 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset over damaged road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कस्बे से रामपुर, सलैमपुर, नियाना और लडपुरा समेत कई गांवों को जोड़ने वाला मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सड़क का कुछ हिस्सा तारकोल और कुछ आरसीसी का है, जो कई जगहों से टूट चुका है। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार आरसीसी सड़क की चौड़ाई कम होने से आमने-सामने वाहन आने पर एक वाहन को नीचे कच्चे रास्ते पर उतारना पड़ता है। सड़क किनारे कच्चा रास्ता करीब छह से आठ इंच नीचे होने से दोबारा सड़क पर चढ़ने में भी दिक्कत होती है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। मार्ग पर कई कॉलोनियां होने से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई। नगर पंचायत इसे प्राधिकरण के अधीन बता रही है, जबकि प्राधिकरण की ओर से भी कार्रवाई नहीं की जा रही। सतीश भाटी, मोहित योगी, वीरेंद्र शर्मा और पप्पू प्रधान ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed