फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers demonstrated against power cuts

Noida News: बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Jun 2025 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against power cuts
फोटो
विज्ञापन

-धनपुरा गांव में पिछले करीब 20 दिनों से बिजली की आपूर्ति है ठप
-रबूपुरा विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने अफसरों से सुनाई खरी-खोटी
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। धनपुरा गांव में बिजली की समस्या को लेकर रबूपुरा विद्युत उपकेंद्र पर भारतीय किसान यूनियन ( कृषक शक्ति ) संगठन ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि धनपुरा गांव में पिछले करीब 20 दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप है। गांव के सारे ट्रांसफर फुंके पड़े हैं। बिजली विभाग के सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया गया मगर किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं कराया।


किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि बिजली विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही से धनपुरा में पिछले 20 दिनों से बिजली ठप पडी हुई है। सारे ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई एवं संबंधित सक्षम अधिकारियों के पास कॉल की लेकिन उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। समस्याओं का भी निस्तारण नहीं कराया गया। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में किसान मजदूर एवं महिलाएं मौजूद रहीं। विभाग के अधिकारियों ने तत्काल इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न कराया जाता तो रबूपुरा बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन होगा। इस दौरान एचपी सिंह छोंकर, मुकेश कुमार गौड़, सुरजन भाटी, भारत भाटी, सचिन, आबाद खान, मुजीब खान, शाहिद खान, जाहिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed