फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers demand action aganist Dipoholder

डिपोधारक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Tue, 14 Jul 2020 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers demand action aganist Dipoholder
फिरोजपुर झिरका। राशन नहीं मिलने से परेशान दर्जनों निर्धन परिवारों ने सीएम को शिकायत भेजकर डिपोधारक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम भेजी गई शिकायत में कोलगांव, दोहा, पाटन उदयपुरी के शरीफ, नजीर, रामसिंह, सविता, फारुख, जमील समेत एक दर्जन परिवारों ने कहा कि सरकार की ओर से लॉक डाउन में निर्धन परिवारों के पेट भरने के लिए पर्याप्त राशन गेहूं, चावल, तेल-चीनी भेजी गई है। लेकिन फिरोजपुर झिरका में स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग में तैनात अधिकारियों की अनदेखी के चलते डिपोधारक घोटाला कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत करने पर विभाग के अधिकारी ठोस कार्रवाई करने के बजाए दबाव देकर मामले को रफादफा कर देते हैं। इसलिए विभाग के अधिकारियों से भरोसा उठता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मजबूर होकर सी एम मनोहर के नाम शिकायत भेज कर राशन से घोटाला कर रहे डिपोधारक व झिरका स्थित अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपजिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अशोक रोहिल्ला का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed