फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers crossing the river with the help of wire and trolley

Noida News: पुल नहीं होने से तार व ट्रॉली के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण

Tue, 09 Sep 2025 02:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers crossing the river with the help of wire and trolley
तार में लटकी ट्रॉली से नदी को पार करती महिला। स्रोत जागरूक पाठक
उत्तरकाशी जनपद के सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र को त्यूणी से जोड़ने वाली सीमा पर बह रही टोंस नदी पर पुल न होने से स्थानीय लोगों को तार व ट्रॉली के सहारे नदी पार करके त्यूणी आना पड़ रहा है। ग्रामीण नदी पर पुल बनाने की मांग बीते चार दशकों से कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है। बंगाण क्षेत्र के निवासियों को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए त्यूणी बाजार आना पड़ता है। क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले सौ से अधिक परिवारों के सदस्य प्रतिदिन टोंस नदी पर लगे तार व उसमें झूलती एक सामान ढुलान वाली ट्राॅली में बैठकर अपनी आवाजाही करते हैं। इसके अलावा त्यूणी स्थित स्कूलों में आने वाले छात्र-छात्राएं भी इसी तार और ट्रॉली का उपयोग करते हैं। तार व ट्रॉली से होने वाली यह आवाजाही हर समय खतरे से भरी हुई रहती है। बंगाण क्षेत्र के ग्राम भंकवाड़, रावणा, गोरयाना आदि के ग्रामीण पिछले चार दशक से नदी पर लोहे के गार्डर वाला पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य केवल चौहान, लोकपाल चौहान, कृपाल सिंह पंवार, विजयपाल, जयपाल सिंह पंवार, कमल सिंह, वीरेंद्र पंवार, सबल सिंह, दिनेश आदि ने बताया कि शासन व लोक निर्माण विभाग से लगातार पुल बनाने की मांग की जा रही है, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उधर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि विभागीय स्तर से जांच कराई जाएगी कि पुल बनाने के संबंध में प्रथम चरण का प्रस्ताव शासन स्तर पर किन कारणों से अस्वीकृत हुआ है। जानकारी के बाद यदि आवश्यकता पड़ी तो दोबारा से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed