{"_id":"69eba856f292c7f62105ba62","slug":"villagers-angry-over-unannounced-power-cuts-created-ruckus-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93079-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली की अघोषित कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली की अघोषित कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। तहसील दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव में अघोषित कटौती व खंभा टूट जाने के बाद गांव और आसपास की कॉलोनियों में 10 घंटे तक बिजली गायब रही। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन देकर बिजली घर पर हंगामा किया। चेतावनी दी गई कि समय रहते बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रवैया नहीं बदला तो आंदोलन किया जाएगा।
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के तहसील अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में रूपवास गांव के ग्रामीण जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर बिजली घर पर एकत्र हुए। वहां पर बिजली की चरमराई समस्या, अघोषित कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि अघोषित कटौती को लेकर भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। 23 अप्रैल की रात्रि में रूपवास गांव के समीप बिजली का खंभे को डंपर द्वारा तोड़ दिए जाने के बाद रात भर बिजली ठप्प रही। सूचना देने के बाद ही कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। इस अवसर पर संजीव कुमार, दीपक कलशन, रोहित, आकाश, जतिन, ऋषि आदि उपस्थित रहे।