फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video of car with Pakistan flag sticker goes viral, police investigating

Noida News: पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर लगी कार का वीडियो वायरल

Sun, 12 May 2024 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Video of car with Pakistan flag sticker goes viral, police investigating
पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर लगी कार का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


नोएडा। पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर लगी कार का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो नोएडा का बताया जा रहा है। इस पर लोगों ने कार के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि जांच के बाद पता चला कि नोएडा का नहीं पंजाब का वीडियो है।
रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 18 सेकेंड का है। वीडियो में यूपी-16 नंबर की टोयोटा कार सडक़ पर जाम में फंसी हुई है। टोयोटा कार के पीछे वाले हिस्से में डिग्गी के पास पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर लगा हुआ है। इस कार के पीछे से लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद वायरल वीडियो की जांच के बाद डीसीपी नोएडा की तरफ से पोस्ट कर जानकारी दी गई कि वीडियो में जो कार दिख रही है उसे मदरसन लीज सॉल्यूशन कंपनी की तरफ से 15 महीने पहले पंजाब के डीलर इंद्रपाल को बेची गई थी। कार की एनओसी नोएडा आरटीओ ने 14 सितंबर 2023 को जारी की थी। वर्तमान में यह कार फिरोजपुर निवासी रुपेंद्र सिंह के पास है।
विज्ञापन


----------

युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

नोएडा। युवती ने अपने पुराने दोस्त पर पीछा करने, छेड़छाड़ व परेशान करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी दोस्ती कुछ समय पहले मिथिलेश विश्वकर्मा से थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और दोनों अलग हो गए। युवती का आरोप है कि मिथिलेश ऑफिस जाते वक्त उनका रास्ता रोकता है। आरोपी ने कई बार गाली गलौज और छेड़छाड़ भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed