फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   victim family leave jevar for bussines

कारोबार के लिए जेवर छोड़कर गया गैंगरेप व हत्या का पीड़ित परिवार

Tue, 17 Nov 2020 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
victim family leave jevar for bussines
डर नहीं कारोबार के लिए पीड़ित परिवार ने छोड़ा जेवर
विज्ञापन

जेवर। बहुचर्चित जेवर सामूहिक दुष्कर्म कांड के पीड़ित कारोबार के लिए जेवर से चले गए हैं। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पहले से ही दो जगहों पर परिवार के लोग कारोबार करते रहे हैं। वहां से जेवर आने जाने में समय लगता था। इस वजह से परिवार के कुछ सदस्य शाहबेरी और कुछ पलवल चले गए हैं। घर पर ताला लगा दिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे पलायन की बात को नकारते हुए परिजनों ने कहा कि उन्होंने डर की वजह से पलायन नहीं किया है। पुलिस ने हमेशा उनकी मदद की है।
25 मई 2017 रात जेवर के स्क्रैप कारोबारी के परिवार की ईको कार को बदमाशों ने जेवर बुलंदशहर-हाइवे पर टायर पंचर कर रुकवा लिया था, जिसके बाद बदमाश परिवार को खेत में ले गए थे। जहां महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं, विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार घटना के पहले से ही हरियाणा के पलवल और नोएडा में स्क्रैप और डेरी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि नोएडा और पलवल से जेवर आने जाने में समय व पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। कारोबार पर भी असर पड़ता था। इसी को देख जेवर छोड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

गवाही के लिए पुलिस से मांगी सुरक्षा
मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया है। फिलहाल न्यायालय में पीड़ितों की गवाही चल रही है। बुधवार को भी परिवार के दो सदस्यों की गवाही होनी है, जिसके लिए परिवार ने सोमवार को कोतवाली पहुंच सुरक्षा की मांग की है। पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने पूरी तरह से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि गवाही पर जब भी परिजन ने सुरक्षा मांगी है उन्हें मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed