फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Veterinary officers will visit the area to prevent lumpy

Noida News: लंपी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में भ्रमण करेंगे पशु चिकित्साधिकारी

Mon, 07 Sep 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Veterinary officers will visit the area to prevent lumpy
पशु चिकित्सक गांव-गांव जाकर करेंगे इलाज, शत प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कई जिलों में गोवंश में लंपी बीमारी फैलने और पशुओं की मौत के बाद शासन ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर गोवंश का इलाज करने के निर्देश दिए हैं। सभी गोवंश का टीकाकरण कराने के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने वाले पशुओं पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। पशु चिकित्साधिकारी दो घंटे पशु चिकित्सालय में बैठकर पशुओं का उपचार करेंगे। इसके बाद क्षेत्र में भ्रमण कर गोवंश की स्थिति का जायजा लेंगे।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली समेत कई अन्य जिलों में गोवंश में लंपी बीमारी के तेजी से फैलने के बाद शासन ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत क्षेत्र के सभी पशु चिकित्सालयों में चिकित्सक दो घंटे बैठकर आने वाले पशुओं का उपचार करेंगे। इसके बाद गांवों और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर गोवंश की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में मौजूद गोवंश का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी पशुपालक के पशु में लंपी के लक्षण मिलने पर तत्काल उपचार करने के साथ अधिकारियों को इसकी सूचना देनी होगी। पशु चिकित्साधिकारियों को अपने क्षेत्र में गोवंश की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, डिप्टी पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा चिकित्साधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन के लिए जिले के सभी पशु चिकित्साधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक गोवंश की निगरानी और उपचार की जिम्मेदारी तय की गई है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed