{"_id":"6ac4f57c2b70e1118d04f79a","slug":"vanya-chaudhary-and-madhav-sharma-topped-the-under-14-category-noida-news-c-1-noi1095-4803610-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंडर-14 वर्ग में वान्या चौधरी और माधव शर्मा रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंडर-14 वर्ग में वान्या चौधरी और माधव शर्मा रहे अव्वल
विज्ञापन
नोएडा। प्रोमोथियस स्कूल में आयोजित आई एस एस ओ नेशनल बैटमिंटन गेम 2026 का आयोजन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (आईएसएसओ) राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। एक से पांच अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के प्रमुख स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। बेहतर प्रदर्शन के दम पर फाउंटेनहेड स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती, जबकि मेजबान प्रोमेथियस स्कूल, नोएडा उपविजेता रहा।
अंडर-14 बालक एकल वर्ग में जयश्री पेरीवाल ग्लोबल स्कूल के माधव शर्मा ने पहला और द इंडियन पब्लिक स्कूल के आर. रोक्शन ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में प्रोमेथियस स्कूल की वन्या चौधरी विजेता और रुस्तमजी कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल विरार की शनाया टाक उपविजेता रहीं।
अंडर-17 बालक वर्ग में फाउंटेनहेड स्कूल के मोहम्मद अयान पटेल ने खिताब जीता, जबकि विट्टी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई के प्रितिम मनिहार दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में एसएनबीपी वर्ल्ड स्कूल पुणे की मनिक्षा थिरुकोंडा विष्णु कुमार विजेता और द गौडियम स्कूल की चेरन्वी पेटा उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
अंडर-19 बालक वर्ग में रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल के दक्ष गहलोत ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में फाउंटेनहेड स्कूल की सिया गाला विजेता रहीं।
टीम चैंपियनशिप में अंडर-14 बालक वर्ग में येलो ट्रेन स्कूल और बालिका वर्ग में प्रोमेथियस स्कूल ने खिताब जीता। अंडर-17 बालक में फाउंटेनहेड स्कूल और बालिका में द चिंतल्स स्कूल विजेता रहे। अंडर-19 बालक में रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल और बालिका में फाउंटेनहेड स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।