फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vaccination of six lakh incomplete, five lakh again in queue

छह लाख का टीकाकरण अधूरा, पांच लाख फिर कतार में

Mon, 27 Dec 2021 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of six lakh incomplete, five lakh again in queue
नोएडा। पिछले करीब 11 माह से चल रहा कोविड टीकाकरण अभियान जनपद में अभी पूरा नहीं हुआ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 6.19 लाख से ज्यादा लोगों की दूसरी डोज अभी बाकी है। इस बीच 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। वहीं, 10 जनवरी से कोरोना योद्धाओं व बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जाएगी। पहले से चले आ रहे अभियान के पूरा होने से पहले ही टीकाकरण के लिए 5 लाख लोगों की कतार फिर लगने जा रही है, जो जिले के स्वास्थ्य महकमे के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच टीकाकरण कार्यक्रम में बड़े बदलाव की तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। शनिवार रात प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। सोमवार से बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है, ताकि टीकाकरण अभियान की पुख्ता तैयारियों को अंजाम दिया जा सके। हालांकि, अभी तक शासन की ओर से कोई दिशानिर्देश नहीं मिले हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार जनपद में 15 से 18 वर्ष तक के डेढ़ से दो लाख किशोर टीकाकरण के दायरे में आएंगे। 60 साल से अधिक उम्र के 1.95 लाख बुजुर्ग रिकॉर्ड में दर्ज हैं। हालांकि, पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त बुजुर्गों को ही एहतियाती डोज दी जाएगी। साथ ही, 50 हजार से अधिक कोरोना योद्धाओं और 26,500 स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज दी जानी है। कुल मिलाकर ऐसे लोगों की संख्या करीब पांच लाख होगी जिन्हें नए कार्यक्रम के तहत टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

25 हजार बुजुर्ग को नहीं लगी अभी दूसरी डोज
जनवरी से जिले में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1.95 लाख बुुजुर्गों को टीके लगाने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक 1.70 लाख ही दोनों डोज से कवर हो पाए हैं। लगातार प्रयास के बावजूद टीकाकरण से छूटे 25 हजार बुजुर्गों तक स्वास्थ्य विभाग नहीं पहुंच पा रहा है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरे के बीच विभाग ऐसे लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में कैसे लगेंगे 2.93 लाख टीके
आबादी लक्ष्य के अनुसार 15,89,815 लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य था। हालांकि, अब तक 19.15 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज लग चुकी है। दोनों डोज देकर आबादी लक्ष्य को 31 दिसंबर तक कवर किया जाना था, लेकिन महज पांच दिन में 2.93 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज कैसे दी जाएगी, इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है।
बढ़ाने होंगे केंद्र और कर्मचारी
दिसंबर में टीकाकरण अभियान काफी सुस्त गति से चल रहा है। टीकाकरण केंद्रों की संख्या घटकर आधी रह गई है, जबकि टीकाकरण में तैनात स्टाफ भी कम कर दिया गया है। अब तीन जनवरी से शुरू होने जा रहे नए अभियान के लिए केंद्र और कर्मचारी दोनों ही बढ़ाने होंगे।

अभी शासन की तरफ से कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। अभियान की रूपरेखा शासन ही तय करेगा। शुरुआती तौर पर हमारी तरफ से तैयारियां सोमवार से ही शुरू हो जाएंगी। जो भी प्लान बनेगा, उसकी जानकारी साझा की जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
- 32,11,784 लोगों का हो चुका जिले में कुल टीकाकरण
- 19,15,704 लोगों को लगी चुकी है पहली डोज
- 12,96,080 लोगों को लग चुकी है दूसरी डोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed