फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   vaccination meeting

टीकाकरण को लेकर बैठक

Thu, 18 Nov 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
vaccination meeting
नूंह। जिले में टीकाकरण की धीरे-धीरे बढ़ रही रफ्तार पर मंडलायुक्त संजय जून ने कहा कि कोरोना रोधी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने में धर्मगुरुओं का विशेष योगदान रहा है। मंडलायुक्त जून बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कोरोना से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए इसके लिए जिला प्रशासन हर कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा वैक्सीन का कोई नुकसान नहीं है बल्कि इससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जून ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, धर्मगुरुओं व जिला प्रशासन के सहयोग से जिला में टीकाकरण की रफ्तार चार गुणा बढ़ी है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही जिले सभी नागरिक अन्य जिलों की तरह टीकायुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

नवंबर माह के अंत तक जिले में सौ प्रतिशत होगा टीकाकरण
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिले मार्गदर्शन और हर घर दस्तक अभियान के तहत अब काफी संख्या में अपनी बारी आने पर लोग वैक्सीनेशन करा रहे हैं। अब प्रतिदिन वैक्सीनेशन करवाने वाले लोगों की संख्या लगभग 17,000 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में आज 18 वर्ष या उसके अधिक आयु 4,93,184 लोगों का अब तक टीकाकरण हो चुका है। जिनमें 4,01,488 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है तथा 91,696 लोगों को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाई गई है। उपायुक्त ने जिला के लोगों का वैक्सीनेशन करवाने के लिए धन्यवाद दिया और विशेष रूप से विभिन्न धर्म गुरुओं और स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा नवंबर माह के अंत तक नूंह जिले के हर व्यक्ति को पहली डोज लग जाएगी। कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा अभी भी हम लक्ष्य से 5 लाख दूर है लेकिन जिस प्रकार से सहयोग मिल रहा है उससे हम जल्दी ही पा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका सहयोग सराहनीय
नूंह जिला में कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगाने में प्रमिला, शकुंत, मिंटू, पूनम राजपूत, सुमनलता जिले में अव्वल है। गांव रावली वैक्सीनेशन सेंटर पर एक दिन में प्रमिला ने 346, नावली वैक्सीनेशन सेंटर पर, शकुंत ने 245, भौंड वैक्सीनेशन सेंटर पर मिंटू ने 242, रंगाला वैक्सीनेशन सेंटर पर पूनम राजपूत ने 206, अंगोन वैक्सीनेशन सेंटर पर सुमनलता ने 201 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाकर अव्वल रही। इनको जल्द सम्मानित किया जाएगा।
सऊदी अरब में प्रवेश के लिए टीकाकरण अनिवार्य
उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि सऊदी अरब में प्रवेश के लिए कोविड वैक्सीनेशन जरूरी है, अंतर्राष्ट्रीय हज कमेटी ने यह फैसला लिया है कि जो लोग वैक्सीनेट नहीं होगे वह हज के लिए अप्लाई नही कर पाएंगे। यह किसी मजहब के खिलाफ नहीं है यह मजहब में धर्म व हर संप्रदाय में बीमारी से बचाव हमारी ड्यूटी है व हमारा फर्ज है। उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया लोग आगे आकर ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराए।
इन गांवों में हुआ सौ प्रतिशत टीकाकरण
जिले के जाजुका, मुंडाका, साहापुर में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो चुका है।
घासेड़ा गांव में लगाया विशाल कैंप
बृहस्पतिवार को नूंह खंड के बड़े गांव घासेड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशाल टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपायुक्त शक्ति सिंह व नूंह एसडीएम सलोनी शर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान नोडल अधिकारी जिला परियोजना समन्वयक नरेंद्र सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। इस दौरान मौलाना शेर मौहम्मद, अमीनी वाइस प्रेसिडेंट जमीअत उलमा-ए-हिंद हरियाणा, अशरफ मेवाती, मौलान तैय्यब अल्लदीन, स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश ढ़ुल, प्राध्यापक रवि शंकर, पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर मुफीद अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहें।

वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार
उप-सिविल सर्जन एवं टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जून महीने में जिला में 31225 लोगों को वैक्सीनेशन की डोज लगाई गई जिसमें से 29440 लोगों को वैक्सीनेशन की पहली डोज लगाई गई तथा 1785 लोगों को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed