फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uttar Pradesh team tops the men's category of Central Zone Netball Competition

Noida News: सेंट्रल जोन नेटबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में यूपी की टीम अव्वल

Sun, 27 Jul 2025 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh team tops the men's category of Central Zone Netball Competition
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के विशाल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सेंट्रल जोन नेटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश और महिला वर्ग में दिल्ली की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पांच राज्यों की टीमों ने भाग लिया। यूपी नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 26 और 27 जुलाई को 14वीं सेंट्रल जोन नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक व जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव शिलांकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश ने पहला, उत्तराखंड ने दूसरा और दिल्ली व छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दिल्ली ने पहला, उत्तराखंड ने दूसरा, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा, स्कूल के निदेशक बादल यादव, प्रवीण यादव, सुरेंद्र कुमाई ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed