UPSC Prelims 2025: फिजिक्स और गणित के एडवांस सवालों से घूमा दिमाग, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर
पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक थी और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों ने बताया कि वह पूरी तैयारी करके आए थे, लेकिन खासतौर पर फिजिक्स कठिन लगी। जिस तरह के सवाल आने की उम्मीद थी, उससे भी कठिन सवाल पेपर में पूछे गए थे।
विस्तार
नोएडा में यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन हुआ। जहां जिलेभर के कुल 44 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। पहली शिफ्ट के लिए अभ्यर्थी सुबह-सुबह अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। सभी अभ्यर्थी फुल तैयारी कर पहुंचे। लेकिन परीक्षा केंद्र में परीक्षा देते वक्त पेपर में आए फिजिक्स और गणित के सवालों ने सभी को गोलमोल घुमा दिया।
सेक्टर 62 स्थित निजी सेंटर पर परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि वह पूरी तैयारी करके आए थे, लेकिन खासतौर पर फिजिक्स कठिन लगी। जिस तरह के सवाल आने की उम्मीद थी, उससे भी कठिन सवाल पेपर में पूछे गए थे। हालांकि बाकी सभी तैयारी के अनुसार आसान लगे। वहीं, अभ्यर्थी बोले पिछले साल की तुलना में जीएस का पेपर सरल था। बस फिजिक्स ने सभी का काफी समय व्यर्थ किया। इससे जो दूसरे सवाल थे, उन पर कम समय मिल सका। दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से शुरू होगी।
- गाजियाबाद से पेपर देने नोएडा के परीक्षा सेंटर में पेपर देकर निकली माही ने बताया कि पेपर अच्छा रहा। लेकिन फिजिक्स के सवाल उम्मीद से भी ज्यादा कठिन थे। इससे काफी समस्या व्यर्थ हो गया।
- पेपर देने पहुंचे नोएडा निवासी सुधांशु ने बताया कि फिजिक्स और मैथ के कुछ सवालों को हल करने में कठिनाई आई। हालांकि इसके पहले के जो पेपर थे, उनमें इतने कठिन सवाल नहीं पूछे गए थे। बाकी पूरा पेपर अच्छा था।
- दिल्ली निवासी इशिका ने बताया कि पेपर अच्छा आया था। जैसा पढ़ा था उसके अनुसार ही आया था। हालांकि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली थी, इसलिए थोड़ी परेशान जरूर हुई, लेकिन फिर अच्छा पेपर हुआ।
- नोएडा निवासी अभ्यर्थी प्रिया ने बताया कि फिजिक्स के सवाल एडवांस लेवल के थे, बाकी बायो और अन्य विषय के सवाल आसान थे।
पहली शिफ्ट का पेपर छूटते ही सेक्टर 62 स्थित सेंटर के बाहर अचानक से अभ्यर्थी छूटे तो आस पास की सड़कें पूरी तरह से जाम हो गईं। कुछ देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। हालांकि करीब 20 मिनट बाद लोग जाम से निकल सके। इस बीच रोड पर पार्क की गई वाहनों की लंबी कतारें भी जाम का कारण बनी।
पहली पाली में गाजियाबाद जिले में 51 केंद्रों पर यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सात जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 51 एलआइओ सहित महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी, प्रत्येक पाली दो घंटे की है। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक थी और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को जांच के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना था। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजनल फोटो आइडी लाना अनिवार्य था।
यह भी पढ़ें: Delhi NCR Rain: उखड़े पेड़, जलभराव और बत्ती गुल.. दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ भारी बारिश; तालाब बनीं सड़कें