फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UPCDA should facilitate entrepreneurs along with solving their problems.

Noida News: समस्याओं के निस्तारण के साथ उद्यमियों को सुविधा दें यूपीसीडा

Sun, 31 May 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
UPCDA should facilitate entrepreneurs along with solving their problems.
फोटो:
विज्ञापन

यूपीसीडा के स्थानीय कार्यालय में सीईओ ने उद्यमियों के साथ बैठक की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सीईओ विजय किरन आनंद ने रविवार को सेक्टर साइट-5 कार्यालय में उद्यमियों के साथ बैठक की। जहां उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को रखा और उनका तत्काल समाधान कराने की मांग की है। उद्यमियों ने ड्रेनेज, साफ सफाई खराब स्ट्रीट लाइटें सही कराने एवं डीम्ड अनुमति प्रणाली तत्काल लागू करने की मांग उठाई। समस्या सुनने के बाद सीईओ ने सभी का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईईए) के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि कि उद्योगों को किराया अनुमति लेने में अनावश्यक समय और प्रशासनिक विलंब का सामना करना पड़ता है। यह व्यवस्था आरएम कार्यालय से होनी चाहिए। अगर किसी तरह की एनओसी या अनुमति के आवेदन का निस्तारण समय से नहीं होता है तो निर्धारित समय के बाद उसे डीम्ड मान लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed