फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Schools Closed Gautam Buddh Nagar BSA has issued an order to keep schools closed for two days

School Closed: फिर बढ़ीं छुट्टियां... कड़ाके की ठंड के बाद अब इस जिले में स्कूल इतने दिन रहेंगे बंद; नया अपडेट

Sat, 17 Jan 2026 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Jan 2026 10:44 AM IST
सार

यूपी में कड़ाके की ठंड हो रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार की सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। ऐसे में गौतमबुद्धनगर जिले में बीएसए ने दो दिन स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे।

विज्ञापन
UP Schools Closed Gautam Buddh Nagar BSA has issued an order to keep schools closed for two days
School Closed News - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में सर्दी की छुट्टी के बाद शुक्रवार सुबह ठंड में ठिठुरते बच्चे स्कूल पहुंचे ही थे कि जिला प्रशासन ने शीतलहर से छुट्टी का आदेश जारी कर दिया। बीएसए की ओर से सुबह करीब 8 बजे जारी आदेश में दो दिनों तक जिले के सभी स्कूल बंद रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन


स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि बच्चों के स्कूलों में पहुंचने के बाद उन्हें आदेश की कॉपी मिली। इससे कई स्कूलों में असमंजस की स्थिति बन गई। ऐसे में सभी बच्चों को वापस घर भेजना संभव नहीं था। वहीं कई स्कूलों से बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि छुट्टी की जानकारी सुबह देर से मिली। तब तक बसें स्कूल पहुंच चुकी थीं। बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक नौकरीपेशा हैं ऐसे में बच्चों को तुरंत घर भेजना संभव नहीं हो पाया। 
विज्ञापन

वहीं कई निजी स्कूलों ने पहले से ही कक्षा तीन तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर दी थीं जिससे बच्चों को राहत मिली। कई स्कूलों ने छुट्टी का आदेश मिलने पर अभिभावकों से बच्चों को वापस ले जाने का संदेश भेजा गया।
विज्ञापन

जिसके बाद कई अभिभावक स्कूल से बच्चों को लेने के लिए ऑफिस से छुट्टी लेकर पहुंचे। अभिभावकों ने बताया कि छुट्टी की घोषणा तब की गई जब सुबह साढ़े सात बच्चे स्कूल जा चुके थे। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

ग्रेप 3 लागू होन से बंद होंगे निर्माण कार्य
प्रदूषण स्तर बढ़ने की वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) 3 फिर से लागू कर दिया है। ऐसे में नोएडा में एक बार फिर ग्रेप की पाबंदियां लागू हो गई हैं। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि ग्रेप लागू होने से एक बार फिर निर्माण कार्यों पर रोक लग गई है। शहर में होने वाले सभी गैर जरूरी निर्माण कार्यों पर रोक लग गई है।

सर्दी और प्रदूषण से नहीं मिली राहत
सर्दी के साथ ही प्रदूषण भी कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को रेड जोन में दर्ज हुए एक्यूआई के साथ नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 363, वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 358 दर्ज किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। 

 

आज भी घना कोहरा रहने का ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहले शुक्रवार सुबह से शहर कोहरे की चादर में ढका था। दोपहर 12 बजे तक धूप निकल आने से सर्दी से राहत मिली पर शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई। हवाओं की गति 6 किमी प्रति घंटे रही। 

यूपी के ज्यादातर जिलों में कोहरे का असर
कोहरे के बढ़ते असर और धूप देर से निकलने की वजह से सुबह ठिठुरन का अहसास बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को यूपी के ज्यादातर जिलों में कोहरे का असर बढ़ेगा और देर से धूप निकलने की वजह से सुबह और शाम को गलन जैसा अहसास बना रहेगा। कई जिलों में सुबह घने कोहरे की वजह से शून्य दृश्यता दर्ज की गई। वहीं हरदोई, कानपुर, नजीबाबाद, अयोध्या और बिजनौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।

 

अगर तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो बहुत से जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई लेकिन सुबह घने कोहरे और धूप न निकलने की वजह से गलन महसूस की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद, प्रयागराज, श्रावस्ती, बरेली में सुबह दृश्यमा शून्य दर्ज की गई। वहीं हरदोई में 30, फतेहगढ़ और बहराइच में 40, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और मेरठ में दृश्यता 50 मीटर रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई, कानपुर, नजीबाबाद, अयोध्या और बिजनौर में 4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 4.1, मुरादाबाद में 4.2, अलीगढ़ में 4.4, फुर्सतगंज में 4.6, गोरखपुर में 4.7 और बरेली में 4.8 डिग्री रहा। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed