{"_id":"620d5bc7a8a9b97a6e1a9e05","slug":"up-rera-slaps-1-40-crore-fine-on-nine-builders-noida-news-noi632658727","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी रेरा ने नौ बिल्डरों पर लगाया 1.40 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी रेरा ने नौ बिल्डरों पर लगाया 1.40 करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने नौ बिल्डरों पर 1.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इन बिल्डरों ने बार-बार चेतावनी के बाद भी यूपी रेरा के आदेशों का पालन नहीं किया है। रेरा ने बिल्डरों को 30 दिन में जुर्माना जमा करने का आदेश दिया है। साथ ही, सभी से 15 दिन में सभी लंबित आदेशों का पालन कर रिपोर्ट मांगी है।
यूपी रेरा में अभी तक 41 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से 88 प्रतिशत शिकायतों का यूपी रेरा निस्तारण कर चुका है, लेकिन ज्यादातर आदेशों का पालन अभी तक नहीं हुआ है। खरीदार आदेशों का पालन कराने के लिए फिर यूपी रेरा के चक्कर लगा रहे हैं। इस पर यूपी रेरा की तरफ से नोटिस देने के बावजूद बिल्डरों पर कोई असर नहीं हो रहा है। ऐसे में यूपी रेरा बिल्डरों पर प्रोजेक्ट की कुल कीमत का 5 प्रतिशत तक जुर्माना लगा रहा है। अब यूपी रेरा ने 84वीं बैठक में नौ बिल्डरों पर 1.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
इनमें ज्यादातर बिल्डर एनसीआर के हैं। वेव मेगा सिटी सेंटर पर सबसे अधिक 43.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि पांच बिल्डरों पर 10 से 20 लाख रुपये के बीच जुर्माना लगाया गया है। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि बिल्डरों को बार-बार मौका दिया जा रहा है। पर्याप्त समय देने के बाद भी बिल्डर आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। बिल्डरों को जुर्माने की राशि तीन दिन में जमा करनी होगी, जबकि 15 दिन में आदेशों का पालन कर रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
21 दिनों में 22 बिल्डरों पर 3.14 करोड़ का जुर्माना
21 दिनों में यूपी रेरा ने 22 बिल्डरों पर 3.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। 27 जनवरी को सात बिल्डरों पर 1.08 करोड़ व 5 फरवरी को छह बिल्डरों पर 66.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अब नौ बिल्डरों पर लगाया गया है।
इन पर लगाया जुर्माना
बिल्डर जुर्माना
वेव मेगा सिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड 43.82 लाख
अंसल हाउसिंग व अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि 19.28 लाख
अंतरिक्ष रियलटेक 16.87 लाख
एम्स प्रमोटर्स 16.68 लाख
एवीपी रियल्टी 12.07 लाख
एटीएस रियल्टी 7.64 लाख
कृष्णा एस्टेट डेवलपर्स 10.31 लाख
रतन बिल्डटेक 7.49 लाख
रेडिकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग 5.81 लाख