फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP RERA issues notice to seven builders missing from hearing

Noida News: यूपी रेरा ने सुनवाई से गायब सात बिल्डरों को जारी किया नोटिस

Sun, 24 Dec 2023 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
UP RERA issues notice to seven builders missing from hearing
विज्ञापन


संशोधित ---


यूपी रेरा ने सुनवाई से गायब सात बिल्डरों को जारी किया नोटिस
- बिल्डरों की मनमानी से अटका 26 शिकायतों का निस्तारण

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने सुनवाई में नहीं आने वाले सात बिल्डरों को नोटिस जारी किया है। बिल्डर की मनमानी के कारण 26 शिकायतों का निस्तारण अटका हुआ है। यूपी रेरा ने सभी बिल्डरों को अगली सुनवाई पर उपस्थित होने की चेतावनी दी है।

यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि वसुंधरा लोटस इंफ्राटेक बिल्डर की 17, शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की तीन, अग्रणी होम्स की दो,आस्था इंफ्रा प्रोजेक्टस, पोलार्स इंफ्रा डेवलपर्स, श्रीसाईं डेवलपर्स और याजदान इंफ्राकॉन बिल्डर की एक-एक शिकायतें लंबित है। कई तारीख से बिल्डर सुनवाई पर नहीं आ रहे है। इस कारण शिकायतों के निस्तारण में देरी हो रही है। बिल्डरों को अगली सुनवाई पर आना होगा। इसकी सूचना उनको सुनवाई से दो दिन पहले ई-मेल और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। चेतावनी दी गई है कि सुनवाई पर नहीं आने पर एकतरफा फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed