{"_id":"5f4024658ebc3e3cf326efc4","slug":"up-rera-gave-notice7-builder-grnoida-news-noi5311421101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश न मानने पर रेरा ने 7 बिल्डरों को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश न मानने पर रेरा ने 7 बिल्डरों को किया तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदेश न मानने पर रेरा ने 7 बिल्डरों को किया तलब
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने आदेशों का पालन नहीं करने वाले सात बिल्डरों को तलब किया है। शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक में लंबित आदेशों पर बिल्डरों से स्पष्टीकरण मांगा और जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया। वहीं, बैठक में शामिल नहीं होने पर भी 3 बिल्डरों को नोटिस जारी किए गए।
शुक्रवार को सिक्का ग्रुप, ग्रीनवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, बुलंद ग्रुप, केवी डेवलपर्स, एमआर प्रोव्यू रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि रेरा के सम्मुख पेश हुए। ऑनलाइन बैठक में कॉसमॉस इंफ्रा एस्टेट बिल्डर का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। रेरा अधिकारियों के मुताबिक चार दिनों तक चली वर्चुअल बैठक में टॉप 25 बिल्डरों को तलब किया गया था। इसके पास यूपी रेरा के सबसे अधिक आदेश लंबित हैं। इनमें से 22 बिल्डर ही पेश हुए। 3 बिल्डर के प्रतिनिधि नोटिस जारी होने के बावजूद बैठक में शामिल नहीं हुए। उनसे जवाब मांगा जा रहा है। सात बिल्डरों को लंबित आदेशों पर दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा गया है। यूपी रेरा ने सभी बिल्डरों से परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। संबंधित प्राधिकरणों से भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। यूपी रेरा ने अपनी वेबसाइट पर बिल्डरों को कंप्लायंस रिपोर्ट नाम से एक लिंक दिया है। जहां पर बिल्डर हर आदेश के पालन के संबंध में अपनी रिपोर्ट देंगे।