{"_id":"64ccfda611a9f4fce10f2b66","slug":"up-international-trade-show-will-be-organized-from-21-25-september-grnoida-news-c-23-1-noi1091-14328-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 21-25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 21-25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का होगा आयोजन
Fri, 04 Aug 2023 07:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 04 Aug 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
21-25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का होगा आयोजन
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने तैयारियों को लेकर की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में 21-25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उसके बाद एक्सपो मार्ट जाकर तैयारियों का जायजा भी लिया।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो बड़ा कार्यक्रम है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में देश एवं विदेश के वीवीआइपी, निवेशकों, उद्यमियों, एंटरप्रेन्योर्स आदि हिस्सा लेंगे। आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों के रहन-सहन, स्वास्थ्य, ट्रैवलिंग, खानपान तथा उनकी सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर लें। उनको सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस मौके पर यूपी के औद्योगिक एडिशनल कमिश्नर राजकमल यादव, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एसीईओ यीडा कपिल सिंह, ओएसडी शैलेंद्र कुमार भाटिया और एसीपी ग्रेटर नोएडा अरुण कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।