फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up board student intresting in offline clas

यूपी बोर्ड के 39 फीसदी छात्र ले रहे ऑनलाइन शिक्षा

Tue, 15 Dec 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
up board student intresting in offline clas
यूपी बोर्ड के 39 फीसदी विद्यार्थी स्कूल आकर कर रहे पढ़ाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नवंबर से यूपी बोर्ड के स्कूलों में शुरू हुई ऑफलाइन पढ़ाई में अब विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में करीब 39 फीसदी विद्यार्थी स्कूल आकर पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों की बात करें तो वह अभी भी घर बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई में ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इन स्कूलों के महज 15 फीसदी छात्र ही ऑफलाइन पढ़ाई करने पहुंच रहे हैं।

कोरोना की वजह से ऑफलाइन शिक्षण कार्य पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। सत्र भर अधिकतर विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। नवंबर से शुरू हुई ऑफलाइन पढ़ाई की तरफ यूपी बोर्ड के विद्यार्थी अधिक आकर्षित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज पांडे ने बताया कि नौवीं से 12वीं तक यूपी बोर्ड के 153 स्कूलों में 77,681 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 43,820 विद्यार्थियों और अभिभावकों ने ऑफलाइन शिक्षण के लिए सहमति दी थी। नवंबर में 30 फीसदी विद्यार्थी स्कूल आ रहे थे। 24 दिसंबर से प्री बोर्ड परीक्षाओं की तिथि तय होने से विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिसंबर के पहले सप्ताह में करीब 39 फीसदी (30,115) विद्यार्थी स्कूल आ रहे हैं। दूसरी तरफ, जिले में सीबीएसई के करीब 195 स्कूल हैं। यहां सवा दो लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें से करीब 15 फीसदी ही स्कूल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed