फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board Exam 2027

शिक्षा लीड यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: तारीख तय, केंद्रों का इंतजार

Wed, 14 Oct 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2027
- 29 अक्टूबर तक जारी होगी केंद्रों की सूची, संशोधित समय-सारणी
विज्ञापन

-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लेकिन गौतमबुद्ध नगर में अभी तक परीक्षा केंद्रों का अंतिम निर्धारण नहीं हो पाया है। हालांकि, परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने के लिए विभाग ने 29 अक्तूबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है। ऐसे में जिले के स्कूलों और विद्यार्थियों को केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने का इंतजार है।



यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2027 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। इसके अनुसार, केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में पूरी की जा रही है। पहले विद्यालयों की अनंतिम सूची जारी कर संबंधित स्कूलों को अपनी स्थिति देखने का अवसर दिया गया। इसके बाद अपात्र और डिबार विद्यालयों की सूची प्रदर्शित की गई, ताकि परीक्षा केंद्रों के चयन में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


------

28 सितंबर तक मांगी थीं आपत्तियां

परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया के तहत 21 सितंबर 2026 को चयनित विद्यालयों की अनंतिम सूची जारी की गई थी। इसके बाद 23 सितंबर को डिबार और अपात्र विद्यालयों की सूची प्रदर्शित की गई। अंतिम सूची को लेकर संबंधित विद्यालयों से ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने के लिए 28 सितंबर तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 8 अक्तूबर 2026 तक पूरी की गई। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 29 अक्तूबर तक अंतिम सूची जारी की जानी है। इसके बाद जिले में परीक्षा केंद्रों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। उसकी पहले ही समय सारणी जारी हो चुकी है। उसी हिसाब से पूरे प्रदेश में काम चल रहा है।

-- चंद्रभूषण प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक, गौतमबुद्ध नगर।

-------

नितेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed