फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Until the facilities are not provided, we will not pay the maintenance charge

Noida News: जब तक नहीं मिलेंगी सुविधाएं, तब तक नहीं देंगे मेंटेनेंस चार्ज

Sun, 03 Aug 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Until the facilities are not provided, we will not pay the maintenance charge
- ला रेजीडेंसिया निवासियों ने की मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को मेंटेनेंस शुल्क में 40 प्रतिशत वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। बिल्डर कार्यालय और सेंट्रल पार्क के बाहर एकजुट निवासियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस चार्ज लगातार बढ़ाया जा रहा है लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ाई जा रहीं।
निवाली वरुण श्रीवास्तव ने बताया सोसाइटी का मेंटेनेंस चार्ज 1.50 रुपये प्रति वर्गफुट से बढ़ाकर 2.10 रुपये प्रति वर्गफुट कर दिया गया है। करीब 40 प्रतिशत वृद्धि कर दी गई है। जिसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोसाइटी की सफाई व्यवस्था चौपट हो चुकी है। हर तरफ गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में आए दिन चोरी की घटनाएं आम हो चुकी है। सुरक्षा एजेंसी लचर है। हाउसकीपिंग में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। सोसाइटी में न तो क्लब हाउस है न स्विमिंग पूल। इसके बावजूद बिल्डर मेंटेनेंस एकदम कई गुना बढ़ाना चाहता है। जब तक सोसाइटी में सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक किसी भी तरह का मेंटेनेंस चार्ज नहीं बढ़ने दिया जाएगा। निवासियों ने कहा कि उन्हें मेंटेनेंस शुल्क देने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उसके एवज में सुविधा होनी चाहिए। निवासियों ने बिल्डर को चेतावनी दी कि बढ़े हुए शुल्क को वापस लिया जाए एवं सुविधाएं दुरुस्त की जाए। यदि जल्द से जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तो बड़ा प्रदर्शन करने को वह मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के डायरेटर कुलभूषण का कहना है कि अन्य सोसाइटी के मुकाबले यहां पर कम मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है। सफाई कर्मी से लेकर सुरक्षाकर्मियों का वेतन बढ़ाया गया है। सोसाइटी के रखरखाव को लेकर मेंटेनेंस बढ़ाया गया है। तभी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed