फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   unnao news

Noida News: वसुंधरा रिजॉर्ट पर कब्जे को लेकर फिर आमने-सामने दोनों पक्ष

Wed, 29 Oct 2025 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20- विवाद के बाद मौजूद पुलिस और आरोप लगाने वाले सुशील शुक्ला। स्रोत: वीडियो
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित गदनखेड़ा बाईपास के पास बने वसुंधरा रिजॉर्ट का मामला फिर सुर्खियों में है। मंगलवार शाम एक पक्ष पहुंचा और गेट का ताला टूटा देख दूसरे पक्ष पर कब्जे का आरोप लगाकर हंगामा किया। उसने रिसॉर्ट में अपना कब्जा बताया है। पुलिस ने जांच की और वहां की महिलाओं को निकालकर फिर ताला डलवा दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर बना वसुंधरा रिजॉर्ट की कीमत मौजूदा समय में करोड़ो में हैं। इस रिसॉर्ट पर आवास-विकास कॉलोनी निवासी सुशील शुक्ला अपना और कमलापति इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र बाजपेई अपना कब्जा बताते हैं। इस मामले में पहले दोनों पक्षों की तहरीर पर कब्जेदारी, तोड़फोड़ की रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। सुशील कुमार ने बताया कि बेटी की सास की मौत होने से वह परिवार सहित मुंबई गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को जब वह रिजॉर्ट पहुंचे तो देखा गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो तीन महिला, दो पुरुष दिखे। पूछने पर बताया कि प्रबंधक सुरेंद्र बाजपेई के शुक्लागंज के रिश्तेदार प्रभात शुक्ला ने हम लोगों को रखा है। उनके मुताबिक प्रभात की चार बीघा जमीन अलग पड़ी है, उनसे कोई लेना देना नहीं। सुरेंद्र से कब्जे को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। तब डायल 112 पर फोन किया। पुलिस आई और दोनों पक्षों को कागजों के साथ कोतवाली बुुलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रबंधक सुरेंद्र बाजपेई ने डीएम को पत्र देकर बताया कि सुशील कुमार अपने 25 साथियों के साथ आए, बाउंड्री तोड़कर अंदर गए और तोड़फोड़ की। महिलाओं से अभद्रता की और सोने की चेन के साथ 21,700 रुपये भी लेकर चले गए। बताया कि 18 मार्च को भी इन्होंने यही किया था जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए रिसॉर्ट के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।
बता दें कि इसी मामले में पहले तत्कालीन कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र पर भी एक पक्ष को कब्जा दिलाने का आरोप लगा था, उस समय तत्कालीन एसपी दीपक भूकर ने उन्हें सदर कोतवाली से हटाकर गंगाघाट भेजा था।

कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्ष अपना कब्जा बता रहे हैं, मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्षों को उनके कागजों सहित बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed