{"_id":"68f11cf27c73153bd70eb504","slug":"uninterrupted-power-supply-will-be-provided-on-diwali-and-dhanteras-noida-news-c-1-gnd1002-3527122-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीपावली और धनतेरस पर मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीपावली और धनतेरस पर मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
फोटो-- -- -
-विद्युत निगम ने की तैयारी, 106 टीमें रहेंगी तैनात, हेल्पलाइन नंबर का लें सहारा, तत्काल पहुंचेगी मदद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दीपावली और धनतेरस पर शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। विद्युत निगम ने इसके लिए तैयारी कर ली है। 106 टीमें चौबीसों घंटे फील्ड में तैनात रहेंगी।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि सभी उपकेंद्रों और फीडरों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था है ताकि किसी भी तकनीकी गड़बड़ी को तुरंत दुरुस्त किया जा सके। दीपावली और धनतेरस के दौरान बिजली की खपत सामान्य दिनों की तुलना में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। त्यौहार पर 25 प्रतिशत तक खपत बढ़ जाती है, इसको ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त लोड प्रबंधन की योजना बनाई गई है। नोएडा के विभिन्न सेक्टरों, औद्योगिक क्षेत्रों और बाजारों में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए जेई और एसडीओ स्तर के अधिकारी भी फील्ड में रहेंगे। कंट्रोल रूम को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, जहां से हर कॉल और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
ओवरलोडिंग से बचें, फॉल्ट होने पर दें तत्काल सूचना
बिजली विभाग ने अपील की है कि लोग त्योहारी सीजन में सजावटी लाइटें लगाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें। फॉल्ट या शॉर्ट सर्किट की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचना दें ताकि टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कर सके। अधिकारियों के अनुसार सभी मरम्मत वाहन, केबल, फ्यूज और ट्रांसफॉर्मर जैसी आवश्यक सामग्रियां पहले से तैयार रखी गई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
हेल्पलाइन नंबर
-0120-2970431
-0120-2970605
- 91-9193301659
जिले में टीमें तैनात रहेंगी, त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रहेगी, इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं।
-विवेक कुमार पटेल, अधीक्षण अभियंता, पीवीवीएनएल, गौतमबुद्ध नगर