फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unfortunate delay in accepting wrestlers' demand: Pilot

पहलवानों की मांग मानने में देरी करना दुर्भाग्यपूर्ण: पायलट

Fri, 19 May 2023 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
Unfortunate delay in accepting wrestlers' demand: Pilot
- जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे देश के शीर्ष पहलवानों के बीच शनिवार को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री कांग्रेस नेता सचिन पायलट पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा कि 26 दिनों से हमारे देश के गौरव ये नौजवान अपनी पीड़ा को लेकर धरना दे रहे हैं। पूरे देश के लोग इनका समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर कार्रवाई करने में बेवजह विलंब हो रहा है।

सचिन पायलट ने कहा कि पहलवानों की मांग पर कार्रवाई नहीं होना समझ से परे है। केंद्र सरकार को समझ लेना चाहिए कि जब इस देश का नौजवान, किसान और पहलवान दुखी है तो देश खुश नहीं रह सकता। देश के लोग उम्मीद करते है कि मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों की पीड़ा, वेदना को सुना जाए। उन्होंने कहा कि इन पहलवानों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग मिलने आ रहे हैं और समर्थन दे रहे हैं, लेकिन यह बड़े दुख का विषय है कि अब तक इन्हें पर्याप्त न्याय नहीं मिला है। इस दौरान पहलवानों का समर्थन करने के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों के ग्रामीण भी पहुंचे। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed