फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Undergraduate Admission: Hansraj, Ramjas and Dayal Singh Colleges were the first choice

स्नातक दाखिला : पहली पसंद रहे हंसराज, रामजस व दयाल सिंह कॉलेज

Mon, 28 Aug 2023 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Undergraduate Admission: Hansraj, Ramjas and Dayal Singh Colleges were the first choice
-डीयू में बीकॉम और बीए प्रोग्राम का रहा सर्वाधिक क्रेज
विज्ञापन

-तीसरे राउंड तक 65532 विद्यार्थियों के दाखिले कन्फर्म

-पीजी का दूसरा राउंड जारी, बीटेक के दो राउंड खत्म

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए हंसराज, रामजस, दयाल सिंह, गार्गी व किरोड़ीमल कॉलेज छात्रों की पहली पसंद रहे। स्नातक कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया में इन्हीं पांच कॉलेजों में सर्वाधिक दाखिले हुए। इन कॉलेजों ने टॉप पांच कॉलेजों की रेस से श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स व हिंदू कॉलेज को भी रेस से बाहर कर दिया है। जहां तक टॉप कोर्सेज की बात है तो बीकॉम व बीए प्रोग्राम टॉप पर रहे हैं।


दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिलों की संख्या 65532 हो गई है। सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) द्वारा 26 अगस्त को तीसरे राउंड के समापन के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 129785 विद्यार्थियों को आवंटन प्रस्तावित हुआ था। इनमें से 65532 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। अब तक हुए कुल दाखिलों में लड़कियों की संख्या 53 फीसदी व लड़कों की संख्या 47 फीसदी है। अब तक हुए तीनों राउंड में कुल 38138 आवेदकों ने फ्रीज का विकल्प चुना। अब तक हुए दाखिलों के अनुसार अपनी पहली वरीयता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या लगभग 10300 रही है।
विज्ञापन


स्नातक कोर्सेज में दाखिले के बाद जारी कुल आंकड़ों के अनुसार टॉप पांच प्रोग्रामों में बीकॉम और बीए के ही प्रोग्राम रहे, जिनमें सर्वाधिक प्रवेश हुए हैं। बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम, बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र और बीए ऑनर्स अंग्रेजी चुनिंदा पांच प्रोग्राम हैं, जिनको तीनों राउंड में सर्वाधिक विद्यार्थियों ने चुना है। अब तीसरा राउंड संपन्न होने के बाद डीयू प्रशासन जल्द ही स्पॉट राउंड की घोषणा करेगा। अब सीटों को स्पॉट राउंड से ही भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
स्नातकोत्तर के 7226 छात्रों ने भरी फीस
डीयू में स्नातकोत्तर स्तर के दाखिलों का दूसरा राउंड चल रहा है। इसमें कुल 7226 छात्रों ने फीस का भुगतान कर दिया है, जबकि कुल 2820 दाखिले मंजूर हो चुके हैं। वहीं, बीटेक के दो राउंड खत्म हो चुके हैं। अभी बीटेक की सीटें थोड़ा धीरे भर रही हैं। तीन बीटेक प्रोग्राम के लिए ज्यादातर आवेदन बाहरी राज्यों के छात्रों से ही प्राप्त हुए हैं। अब तीसरे राउंड से आवंटन ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed