फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Under 'Operation Dahan', the police destroyed cannabis.

Noida News: ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने 973 किलो गांजा नष्ट किया

Wed, 09 Sep 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Under 'Operation Dahan', the police destroyed cannabis.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए गांजे समेत अन्य नशीले पदार्थों को ऑपरेशन दहन के तहत नष्ट कराया। मंगलवार रात अधिकारियों की निगरानी में ड्रग्स डिस्पोजल टीम ने यह कार्रवाई की। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल मात्रा और कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। कमिश्नरेट मीडिया सेल की तरफ से बताया गया है कि अलग-अलग मामलों में बरामद करीब 973 किलोग्राम गांजा छह थाना क्षेत्रों से संबंधित था। पुलिस ने सेक्टर-39, सेक्टर-126, सेक्टर-113, सेक्टर-63, बादलपुर और रबूपुरा थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसे बरामद किया था। गांजे से संबंधित कुल 253 मामले दर्ज किए गए थे। कोर्ट से नशीले पदार्थों को नष्ट कराने की अनुमति मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन्हें डिस्पोजल किया गया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में करीब 4.53 करोड़ रुपये कीमत का 908 किलो गांजा नष्ट किया गया। इसके अलावा 1.38 लाख रुपये कीमत की 552 ग्राम चरस, करीब 9.53 लाख रुपये का 63.75 किलोग्राम डोडा, 58 लाख रुपये कीमत की 115 ग्राम कोकीन, करीब 40 हजार रुपये की चार ग्राम एमडीएमए और 240 नशीली गोलियां भी नष्ट की गईं। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का कहना है कि पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी और इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed