{"_id":"691234caa906d7b92a05cfd7","slug":"uncle-who-was-going-to-his-nephews-wedding-died-in-a-road-accident-na-news-c-91-1-abn1007-145062-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भांजे की बरात गए मामा की सड़क हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भांजे की बरात गए मामा की सड़क हादसे में गई जान
Tue, 11 Nov 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
राजकुमार की फाइल फोटो।
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। भांजे की बरात में शामिल होने मालीपुर गए मामा राजकुमार (54) की रविवार देर रात बाइक की टक्कर से मौत हो गई।
भतीजे लालजी के मुताबिक टांडा के समसुद्दीनपुर निवासी राजकुमार लूम में कपड़ा बुनाई का काम करते थे। रविवार को एनटीपीसी स्थित मीरानपुर निवासी भांजे अंकित का विवाह था। शाम छह बजे बरात घर से गाजे-बाजे के साथ मालीपुर के लिए रवाना हुई। 10 बजे द्वारचार का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राजकुमार ने खाना खाया। इसके बाद पैदल ही कुछ दूरी पर स्थित जनवासे की तरफ चल दिए। तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। आनन-फानन बरातियों ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी लौंगा देवी बेसुध हो गईं। मृतक की पांच बेटियों में सुमन, मंजू, राधा और गुड़िया की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी संध्या (17) पढ़ाई कर रही है। एसओ स्वतंत्र देव मौर्य ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत
सम्मनपुर के बड़ेपुर निवासी रामसेवक 30 अक्तूबर को पट्टी चौराहे पर सड़क हादसे में घायल हो गए थे। रविवार देर शाम 11वें दिन उनकी मौत हो गई। मृतक के दामाद सुनील कुमार के मुताबिक उनके ससुर रामसेवक मजदूरी करते थे। 30 अक्तूबर सुबह 9.30 बजे रोशन मिस्त्री की बाइक पर बैठकर जलालपुर जा रहे थे। पट्टी चौराहे पर पहुंचे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में रामसेवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया था। सिर पर गंभीर चोट के नाते वह कोमा में चल गए थे। प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक की बड़ी बेटी सुमन का विवाह हो चुका है। छोटा बेटा शुभम बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मौत की खबर मिलते ही पत्नी लाली देवी अचेत हो गईं।