फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Udayagiri RWA elections embroiled in controversy

Noida News: उदयगिरी का आरडब्ल्यूए चुनाव विवादों में घिरा

Wed, 26 Nov 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Udayagiri RWA elections embroiled in controversy
- सेक्टर 34 स्थित उदयगिरि-प्रथम और बी-10ए एवं बी-12 में एक पार्टी ने खुद को बताया विजेता
विज्ञापन

- पहले से मौजूद आरडब्ल्यूए ने चुनाव को बताया अवैध


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-34 स्थित उदयगिरि-प्रथम बी-10ए और बी-12 में आरडब्ल्यूए चुनाव प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। सोसाइटी में एक पार्टी ने खुद को विजेता घोषित किया और वहीं पहले से कार्यरत आरडब्ल्यूए ने चुनाव को अवैध बताया है। सोसाइटी के वर्तमान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमेंद्र कुमार ने बताया कि हमारी आरडब्ल्यूए का कार्यकाल 15 नवंबर को खत्म हो रहा था इससे पहले ही 2 नवंबर को निवासियों के साथ आम सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान निवासियों ने सहमति दर्ज कराते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को ही आगे कार्य करने के लिए नामित कर दिया था। ऐसे में अभी पिछली आरडब्ल्यूए ही वर्तमान में भी कार्यरत है। यहां पर जो नई आरडब्ल्यूए बनाई जा रही है वह अवैध है। वहीं, दूसरी ओर रोहित की टीम के मुताबिक चुनाव में टीम रोहित के पांच सदस्यों ने जीत हासिल की है। ऐसे में रोहित को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव प्रक्रिया में टीम रोहित और टीम रामजी पांडेय समेत कुल 10 उम्मीदवारों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया था। टीम रामजी पांडेय अपने चार साथियों के साथ अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में टीम रोहित के साथ चार उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed