Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uber scooter rider robs girl after molesting her

Noida News: उबर स्कूटी राइडर ने युवती से छेड़छाड़ के बाद की लूटपाट

Tue, 28 Oct 2025 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Uber scooter rider robs girl after molesting her
-अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-अल्मोड़ा से आने के बाद खोड़ा कॉलोनी स्थित घर जाने के लिए बुक की थी स्कूटी
-पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर आरोपी को पांडव नगर से किया गिरफ्तार
-वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद, उबर में पंजीकृत स्कूटी का नहीं किया था इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ और उससे लूटपाट कर भागे उबर स्कूटी राइडर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता बाइक पर सवार होकर आनंद विहार बस अड्डा से खोड़ा स्थित अपने घर जा रही थी। चालक ने उसे सुनसान इलाके में ले जाकर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी और युवती के शोर मचाने और लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी चालक पीड़िता से पांच हजार रुपये छीनकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि आरोपी की पहचान पांडव नगर निवासी 28 साल के अजय रायल के रूप में हुई है। 24 अक्तूबर को एक युवती दोपहर 3.40 बजे बस से अल्मोड़ा उत्तराखंड से आनंद विहार बस अड्डा पहुंची। इसके बाद उसने खोड़ा कॉलोनी जाने के लिए उबर की एक स्कूटी राइडर को बुक की। आरोप के मुताबिक आरोपी उसे गंतव्य तक ले जाने की बजाए मार्ग बदलकर उसे कॉमनवेल्थ गांव के पास एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो उसकी चीखें सुनकर आस पास के दो लोग आए। उन्हें देखकर आरोपी युवती से पांच हजार रुपये और बैग छीनकर भाग गया।
विज्ञापन

उसने युवती का मोबाइल फोन भी छीनने का प्रयास किया और उसे धक्का देकर वहां से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिससे वह भागा था। जांच में पता चला कि आरोपी ने उबर कंपनी में पंजीकृत स्कूटी से अलग स्कूटी का इस्तेमाल वारदात के लिए किया था। तकनीकी जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को पांडव नगर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed