फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   U turn will be closed between Mahamaya and Film City

Noida News: महामाया से फिल्म सिटी के बीच यूटर्न होगा बंद

Mon, 16 Oct 2023 12:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
U turn will be closed between Mahamaya and Film City
महामाया से फिल्म सिटी के बीच यूटर्न होगा बंद
विज्ञापन

- नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा प्राधिकरण को भेजा प्रस्ताव, बंद नहीं करने की सूरत में डिजाइन में बदलाव करने को कहा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने फिल्म सिटी लिंक रोड पर महामाया से फिल्म सिटी फ्लाईओवर के बीच बना यूटर्न बंद करने का प्रस्ताव नोएडा प्राधिकरण को भेजा है। बताया जा रहा है कि बेहतर आवागमन व्यवस्था के लिए जल्द ही यहां बने यूटर्न को बंद कर दिया जाएगा। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने दूसरे विकल्प के रूप में डिजाइन में बदलाव करने के लिए कहा है।

यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस यूटर्न के जरिए वाहन चालक फिल्म सिटी या अट्टा अंडरपास की तरफ से आकर डीएनडी या सेक्टर-14 चिल्ला बॉर्डर होकर गंतव्य की ओर जाते हैं। इसके कारण यहां बने यूटर्न से काफी कम वाहन चालक गंतव्य की ओर आते-जाते हैं। यहां यूटर्न कोई खास औचित्य नहीं हैं। अट्टा अंडरपास की ओर से आकर डीएनडी या चिल्ला बॉर्डर की तरफ से जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाईओवर का प्रयोग कर जा सकते हैं। इसके अलावा यूटर्न से करीब 100-150 मीटर एक्सप्रेसवे की तरफ चलकर महामाया फ्लाईओवर पर चढ़कर पहले लूप से उतरकर डीएनडी व चिल्ला की तरफ जा सकते हैं। ऐसे में इस यूटर्न को बंद किए जाने की जरूरत है। यूटर्न बंद होते ही महामाया फ्लाईओवर तक लगने वाले जाम में कमी आएगी। डीसीपी अनिल कुमार यादव का कहना है कि अगर यूटर्न बंद करने पर प्राधिकरण सहमत नहीं होता है तो दूसरा विकल्प डिजाइन तैयार किया जाएगा। अभी इसकी चौड़ाई व लंबाई अधिक है। इसको कम किया जाना जरूरी है। इससे भी महामाया फ्लाईओवर की तरफ जाम में कमी आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed