{"_id":"68c97e3cb5211ec21909d81e","slug":"two-youth-arrested-in-exam-center-grnoida-news-c-1-gnd1002-3412436-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्जी दस्तावेज के आधार पर परीक्षा देने वाले युवक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्जी दस्तावेज के आधार पर परीक्षा देने वाले युवक समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेज के आधार पर परीक्षा देने वाले युवक समेत दो गिरफ्तार
- सेक्टर-62 में लाइब्रेरियन की परीक्षा देते समय कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने पकड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फर्जी दस्तावेज के आधार पर दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की ओर से आयोजित लाइब्रेरियन पद के लिए परीक्षा देने वाले एक युवक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक दूसरे के नाम पर परीक्षा देने वाला और दूसरा जिसके नाम पर परीक्षा दे रहा था, शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के वित्त विभाग के अनुभाग अधिकारी गुरुदत्त रंगा ने पुलिस से शिकायत की है कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से लाइब्रेरियन पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें हजारों इच्छुक युवकों ने आवेदन भरे थे। इसी क्रम में सोमवार को सेक्टर-62 स्थित आईओएन डिजिटल जोन-एक में परीक्षा चल रही थी। परीक्षा तृतीय पाली में शाम पांच बजे से सात बजे आयोजित की जा रही थी।
शिकायतकर्ता परीक्षा केंद्र पर प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे। बड़ौत, बागपत निवासी नितिन कुमार ने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक विजय कुमार रावत और वरिष्ठ सहायक निरीक्षक नितिन यादव ने सूचना दी कि परीक्षा हॉल में दो अभ्यर्थी संदिग्ध हैं। इन दो अभ्यर्थियों के एक ही नाम, एक ही हस्ताक्षर और एक ही पिता के नाम वाले प्रपत्र हैं। दोनों का पता भी लगभग समान है। केवल दोनों अभ्यर्थियों के फोटो अलग-अलग हैं। संदिग्ध होने पर जब दोनों के प्रपत्रों की जांच की गई तब पता चला कि ई-प्रवेश पत्र पर दोनों की जन्मतिथि एक ही थी और रोल नंबर क्रमांक के अनुसार थे। पहले अभ्यर्थी का नाम नितिन कुमार और दूसरे अभ्यर्थी का नाम नितिन उर्फ राहुल कुमार लिखा था। जांच के बाद इसकी सूचना डीएसएसएसबी के उच्च अधिकारियों को दी गई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।