फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two women were trapped in the tower's elevator for 15 minutes video viral

15 मिनट तक मांगी मदद: सोसाइटी की लिफ्ट में फंसी दो महिलाएं...एक बजाती रही अलार्म; 19वीं मंजिल से आ रहे थे नीचे

Thu, 18 Dec 2025 09:32 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 09:32 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट एक सोसाइटी के टावर जे-1 में लिफ्ट खराब हो गई। जिसमें दो महिलाएं करीब 15 मिनट तक फंस गईं। अलार्म बटन दबाने और शोर मचाने के बावजूद मेंटेनेंस टीम नहीं पहुंची। जिसका वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Two women were trapped in the tower's elevator for 15 minutes video viral
लिफ्ट में फंसी दो महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी के टावर जे-वन की लिफ्ट में बृहस्पतिवार शाम दो महिलाएं करीब 15 मिनट तक फंसी रही। महिलाओं ने काफी शोर मचाया और अलार्म बटन भी दबाया, लेकिन मदद नहीं मिली। बाद में लिफ्ट का दरवाजा हल्का खुलने के बाद मोबाइल में नेटवर्क आने पर परिवार के सदस्यों को सूचना दी। उसके बाद दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। आरोप है कि पिछले माह इसी लिफ्ट में उनका बेटा भी एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा था।

विज्ञापन


पीड़ित महिला प्रीत अपने परिवार के साथ टावर जे-वन की 19वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रहती है। उन्होंने बताया कि उनका शाम को ऑफिस होता है। वो अपनी बहन के साथ 19वीं फ्लोर से नीचे आ रही थी, लेकिन दो मंजिल उतरने के बाद ही अचानक लिफ्ट रूक गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब मदद नहीं मिली तो अलार्म बटन दबाया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। शोर भी मचाया। 
विज्ञापन




उसके बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा हल्का खुल गया। जिस कारण मोबाइल में नेटवर्क आ गए। मोबाइल से सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर मदद मांगी। साथ ही परिजनों को फोन कर जानकारी दी। करीब 15 मिनट बाद मेंटेनेंस टीम की तरफ से लिफ्ट की बिजली आपूर्ति शुरू की गई और तब वो बाहर निकल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वो दूसरी लिफ्ट लेकर नीचे पहुंची। आरोप लगाया है कि टावर की लिफ्ट खराब रहती है। इसी लिफ्ट में पिछले माह 24 नवंबर को उनका बेटा भी करीब एक घंटे तक फंसा रहा था। बार-बार शिकायत करने के बाद भी मेंटेनेंस टीम लिफ्ट को ठीक नहीं करा रही है। 


लिफ्ट में फंसने के दौरान महिलाओं ने वीडियो भी बनाई है। कहा है कि किसी दिन बड़ा हादसा होने के बाद ही लिफ्ट को ठीक कराया जाएगा। घटना के बाद से सोसाइटी के निवासियों में काफी रोष हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि लिफ्ट के अंदर फ्लोर पर प्रदर्शित नहीं हो रहा था। अगर किसी से मदद मांगे तो पता नहीं होता कि किस फ्लोर पर फंसे हुए हैं। एओए से शिकायत कर लिफ्ट को ठीक कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed