{"_id":"5df148ba8ebc3e8796392c86","slug":"two-upmarket-restaurantes-fined-2-25-lakh-in-noida-noida-news-noi478781413","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी बाई नेचर और वॉक इन दी वुड्स रेस्तरां पर 2.25 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी बाई नेचर और वॉक इन दी वुड्स रेस्तरां पर 2.25 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर 18 स्थित पंजाबी बाई नेचर रेस्तरां में इस्तेमाल हो रहे पालीथीन को जप्त करती प्राधि?
पंजाबी बाई नेचर और वॉक इन द वुड्स रेस्तरां पर 2.25 लाख का जुर्माना
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने कूड़ा निस्तारण नहीं करने पर दो रेस्तरां पर कुल 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बुधवार को सेक्टर-18 स्थित पंजाबी बाई नेचर और वॉक इन द वुड्स रेस्तरां पर कार्रवाई की गई। वहीं एक अन्य रेस्तरां में गंदगी मिलने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के तहत बड़े कूड़ा उत्पादकों (100 किलो रोजाना से ज्यादा कूड़ा उत्पादकों) को अपना कूड़ा खुद ही निस्तारित करना होता है। खास तौर पर गीले कचरे के निस्तारण के लिए संयंत्र की व्यवस्था करनी होती है। लेकिन कई ऐसी कंपनियां हैं जो कि इस कड़ी में कोई काम नहीं कर रही हैं। ऐसी ही कंपनियों के खिलाफ बुधवार को सेक्टर-18 में प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची।
जांच के बाद टीम ने पंजाबी बाई नेचर रेस्तरां पर 1.25 लाख का जुर्माना लगाया। अधिकारियों के मुताबिक यह बड़ा कूड़ा उत्पादक है और यहां प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था। इसके अलावा यहां एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) भी क्रियाशील नहीं था। इसके बाद टीम ने वॉक इन द वुड्स रेस्तरां पर छापा मारा। यहां भी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं मिली। इसके अलावा ईटीपी क्रियाशील नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि ‘व्हाट अ बर्गर’ रेस्तरां पर भी छापा मारा गया। यहां अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर रेस्तरां पर 5 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।