{"_id":"6914d85392fdf9ad7e0aa8f4","slug":"two-people-died-in-a-bike-collision-womans-condition-is-critical-na-news-c-275-1-smbd1033-128972-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाल विवाह रोकने के लिए एसपी ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाल विवाह रोकने के लिए एसपी ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन
संभल। संभल जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म करने के लिए एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने एक अनूठी पहल की है। इसके तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी, पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और समस्त क्षेत्राधिकारी और सभी थाना प्रभारियों को पत्र जारी किया गया है।
इसमें बाल विवाह को सामाजिक कुप्रथा बताते हुए इसे रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया है। संभल में वर्तमान समय में भी ऐसे तथ्य संज्ञान में आ रहे हैं कि लगातार बाल विवाह हो रहे हैं। इस पत्र के मुताबिक, इस वर्ष होने वाले बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान, सचिव, आशा, आंगनबाड़ी वर्करों, चाइल्डलाइन के द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। इसी दिशा में काम करने को कहा गया है।
एसपी का मानना है कि ग्राम स्तर पर जागरूकता और समन्वित कार्रवाई से बाल विवाह जैसी कुरीति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। संभल पुलिस की यह मुहिम जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में बाल अधिकारों की रक्षा के लिए एक मिसाल बन सकती है। संवाद