फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people defrauded with the lure of profits in the stock market.

Noida News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 38 लाख रुपये की ठगी

Mon, 06 Jul 2026 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Two people defrauded with the lure of profits in the stock market.
शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 38 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खुद को शेयर बाजार का एक्सपर्ट बताकर पीडि़तों का भरोसा जीता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो लोगों से 38 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने खुद को शेयर बाजार का एक्सपर्ट बताकर पीडि़तों का भरोसा जीता और फिर फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए उनसे करीब 38 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए।
साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-75 निवासी सारांश एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। फरवरी 2025 में उनके व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति ने खुद को शेयर बाजार का जानकार बताते हुए संपर्क किया। उसने आईपीओ में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का दावा किया और एक ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म पर उनका पंजीकरण कराया। शुरुआत में कम रकम निवेश कराकर अच्छा रिटर्न दिलाया गया और मुनाफे की राशि उनके बैंक खाते में भेजी गई। इससे सारांश को प्लेटफॉर्म पर भरोसा हो गया। इसके बाद उन्होंने 17 फरवरी से 26 मार्च 2025 के बीच 11 अलग-अलग लेनदेन में करीब 20 लाख रुपये ठगों द्वारा बताए गए खातों में जमा कर दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपनी पूरी रकम निकालने का प्रयास किया तो उन्हें बताया गया कि पहले टैक्स और अन्य शुल्क जमा करना होगा। साथ ही रकम जमा नहीं करने पर निवेश खाता फ्रीज करने की धमकी भी दी गई। जब उन्होंने अतिरिक्त भुगतान से इन्कार किया तो आरोपियों ने बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन

इसी तरह ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी संजय रस्तोगी भी साइबर ठगी का शिकार हो गए। दिसंबर 2025 में एक महिला ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर शेयर बाजार में निवेश के जरिए बेहतर कमाई का भरोसा दिलाया। उसने आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर चार किस्तों में करीब 18 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। बाद में रकम निकालने का अनुरोध करने पर उनसे और पैसा जमा कराने की मांग की गई। जब उन्होंने अतिरिक्त रकम देने से मना किया तो आरोपियों ने संपर्क खत्म कर दिया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed