फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people clashed over a bike collision, injuring two others.

Noida News: बाइक टकराने के विरोध में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Wed, 29 Oct 2025 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Two people clashed over a bike collision, injuring two others.
सरधना। बिनौली रोड पर झगड़ा में घायल युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर की बिनौली रोड पर नवीन मंडी के गेट के सामने बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से शादाब व राहुल घायल हो गए। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के समर्थन में आए युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला जगमोहन नगर निवासी राहुल पुत्र सीताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात वह अपने साथी तुषार पुत्र महेश निवासी पुलिस चौकी बस स्टैंड के साथ ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। वह बिनौली बस स्टैंड के पास पहुंचे तो उनकी बाइक धर्मपुरा निवासी शादाब की बाइक से टकरा गई। दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव करा दिया। इसके बाद शादाब ने कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया। जैसे ही नवीन मंडी के गेट के सामने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

वहीं, शादाब पक्ष का कहना है कि मंड़ी गेट के सामने राहुल से बाइक की टक्कर हो गई। इस पर राहुल ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही थाना सरधना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घायलों का को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed