फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two officers of Greno will show their strength in the state level trial

Noida News: प्रदेशीय स्तरीय ट्रायल में दम दिखाएंगे ग्रेनो के दो अधिकारी

Mon, 28 Aug 2023 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two officers of Greno will show their strength in the state level trial
प्रदेशीय स्तरीय ट्रायल में दम दिखाएंगे ग्रेनो के दो अधिकारी
विज्ञापन

- सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल 4 व 5 सितंबर को

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। यूपी सिविल सर्विसेज खिलाड़ी एसोसिएशन की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में सिविल सर्विसेज प्रदेशीय स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए ग्रेनो के दो अधिकारी राजीव गुप्ता व चमन शर्मा ने जिला स्तरीय व मेरठ मंडलीय स्तरीय ट्रायल को पास कर लिया है।
अब यह दोनों अधिकारी 4 व 5 सितंबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय ट्रायल में दमखम दिखाएंगे। जिले की उप-क्रीड़ाधिकारी अनीता नागर ने बताया कि 25 व 26 अगस्त को मेरठ मंडलीय ट्रायल में ग्रेनो के छह अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। जिनमें से दो खिलाड़ी जीएसटी विभाग के राजीव गुप्ता व जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा का चयन बैडमिंटन में प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। प्रदेश स्तरीय ट्रायल में सफल होने के बाद दोनों खिलाड़ी प्रदेशीय स्तरीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में खेलेंगे।
विज्ञापन


इन जिलों में आयोजित होगी प्रतियोगिता

प्रदेशीय स्तरीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता प्रयागराज, बरेली, अयोध्या, मेरठ, जौनपुर, सीतापुर, लखनऊ, अमेठी, गोरखपुर, कानपुर, आजमगढ़, आगरा व इटावा में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट एवं हॉकी खेल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------

इंटर टेबल टेनिस प्रतियोगिता की आयोजित

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ‘खेलो इंडिया खेलो’ मिशन में ग्रेनो की इको विलेज-3 सोसाइटी में शनिवार को दो दिवसीय इंटर सोसाइटी टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें 12 सोसाइटियों के 14 से 62 साल की आयु तक के 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एस्टेट्स मार्केटिंग व इवेंट्स के प्रमुख कर्ण मल्होत्रा ने कहा कि खेलने की कोई उम्र नहीं होती। प्रतियोगिता में सुपरटेक वॉरियर्स, सुपरटेक यूनाइटेड, एस डोनेटर्स, एस मास्टर्स, बेलीना एविएटर्स, बेलीना टेनिसांत, ड्रीमविले ब्लास्टर्स, ड्रीमविले मैवेरिक्स, जेएम रिवोल्टर्स, ओमेक्स हिल्स, पिंग पॉंगर्स गौर सिटी 16वें एवेन्यू और सुपर बडीज ईको विलेज-1 टीम ने हिस्सा लिया।


----------


110 किग्रा भार वर्ग में प्रिंस ने जीती कुश्ती

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती के बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के मुकाबले शनिवार को खेले गए है। यहां सर्वाधिक 110 किग्रा भार वर्ग में प्रिंस नागर ने कुश्ती जीती। वहीं 45 किग्रा भार वर्ग में गौरव कसाना, 48 किग्रा में अंतुल, 51 किग्रा में देव नागर, 55 किग्रा में सौरभ, 60 किग्रा में अनुज, 65 किग्रा यश नागर, 80 किग्रा में माहिल तंवर, 71 किग्रा में सागर कुमार, 92 किग्रा में अनूप यादव ने अपने-अपने मुकाबले जीते। उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि मंगलवार को ग्रेनो के एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को मलकपुर स्टेडियम में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।


--------------


टाइगर एकेडमी चार विकेट से जीती

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। विशाल इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड पर चल रहे इंद्र पहलवान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टाइगर एकेडमी ने गौड़ इंटरनेशनल स्कूल की टीम को चार विकेट से हराया। गौड़ स्कूल की टीम ने 152 रन बनाए। गेंदबाज एकांश कौशिक ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में टाइगर एकेडमी ने छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए। बल्लेबाज एकदम दीप ने 50 रन बनाए। गेंदबाज एकांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed