ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद: दो नकाबपोशों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, पुलिस के हाथ खाली
गोली लगते ही महिला सोनी जमीन पर गिर गई और खून से लधपथ हो गई। नकाबपोश हत्यारे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव के पास बृज विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने महिला को गोली मार दी। महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी है।
पुलिस ने बताया कि जीटी रोड स्थित छपरौला गांव के पास बृज विहार कॉलोनी है। कॉलोनी में मौसम कुमार परिवार के साथ रहता है। पति मौसम कुमार नोएडा के आरटीओ कार्यालय में काम करता है। मंगलवार को मौसम कुमार की पत्नी सोनी (28) घर पर अपनी बेटी के साथ थी। तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक घर पर पहुंचे और आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलने के तत्काल सोनी के सिर में गोली मार दी।
गोली लगते ही महिला सोनी जमीन पर गिर गई और खून से लधपथ हो गई। नकाबपोश हत्यारे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने सोनी को जमीन पर गिरे खून से लथपथ देख शोर मचा दिया। शोर से आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना की सूचना मृतका सोनी के पति मौसम कुमार को दी।
सूचना पाकर पति भी घर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि मृतका सोनी 10 साल पहले किसी विनोद नाम के युवक साथ रहती थी। अब एक साल से मौसम कुमार के साथ रह रही थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।