फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants looted a bag full of jewelery and cash

तमंचा दिखा दो बदमाशों ने ज्वेलरी-नकदी से भरा बैग लूटा

Thu, 03 Dec 2020 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants looted a bag full of jewelery and cash
तमंचा दिखा दो बदमाशों ने ज्वेलरी-नकदी से भरा बैग लूटा
विज्ञापन

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव छपरौला के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक ज्वेलर्स से नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने ज्वेलर्स को गोली मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने प्रथम दृष्टया वारदात को संदिग्ध बताया है।

पुलिस के अनुसार, मोदी नगर के गांव सीकरी खुर्द निवासी अशोक वर्मा की छपरौला गांव में मीनाक्षी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। रोज की तरह वह मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान बंद कर बैग में सोने-चांदी के जेवरात और करीब 10 हजार की नकदी लेकर पैदल ही घर के लिए निकले थे। जब वह जीटी रोड पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने तमंचा दिखाकर अशोक से बैग लूट लिया। इस पर उन्होंने विरोध किया तो बदमाश गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने पर अशोक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने बताया कि बाइक सवार बदमाश बैग लूटने के बाद गिरधरपुर गांव की तरफ भागे थे। बैग में 10 हजार की नकदी, सोने के टॉप्स, नाक की लौंग, पुराना सोना, पांच ग्राम चांदी की 20 जोड़ी चुटकी समेत करीब एक लाख रुपये के जेवरात थे। बादलपुर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया वारदात संदिग्ध लग रही है। घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनसे मिली फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed