{"_id":"68fd2e4dfcdf81e10008c4c2","slug":"two-groups-clashed-during-ramlila-a-young-man-was-tied-to-a-buggy-and-beaten-na-news-c-204-1-chn1003-123961-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रामलीला के दौरान दो गुटों में टकराव, युवक को बुग्गी से बांध कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रामलीला के दौरान दो गुटों में टकराव, युवक को बुग्गी से बांध कर पीटा
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर में शुक्रवार की रात रामलीला के दौरान दो गुटों में मारपीट के दौरान एक युवक सचिन को बुग्गी से बांधकर पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने पीड़ित युवक की ओर से सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में शुक्रवार की रात रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के साथ ही दोनों तरफ से गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष युवक सचिन को कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में बैठाकर गांव में ले गए और बुग्गी से बांध कर मारपीट की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक सचिन को मौके से छुड़ा लिया।
पुलिस ने सचिन के पिता मुकेश कुमार की तहरीर के आधार पर गांव के रहने वाले श्यामसुंदर, विजेंद्र, शिवशंकर, दुर्गेश, अवधेश, वीरपाल सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले ली। पुलिस ने नामजद छह आरोपियों को गांव से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में समक्ष पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया रामलीला देखकर लौट रहे सचिन नाम के युवक के साथ मारपीट कर बोलेरो गाड़ी में बैठाकर अजीजपुर गांव में थान सिंह के घर पर बुग्गी से बांध कर मारपीट की गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त कराया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया।